{"_id":"5a158b6f4f1c1b9e678bd337","slug":"61511361391-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आए पेट्रोल पंप के सेल्समैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आए पेट्रोल पंप के सेल्समैन की मौत
Updated Wed, 22 Nov 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जमुनापार के सुभाष इंटर कॉलेज के पीछे से गुजर रही रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत हो गई। बुलंदशहर के नगला घनश्याम का रहने वाला युवक राया रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप में सेल्समैन था। सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने शिनाख्त कराकर शव को कब्जे में लिया।
बुलंदशहर के नगला घनश्याम निवासी पवन (30) पुत्र हरीकिशन थाना जमुनापार की शिवनगर कालोनी में किराए पर रह रहा था। राया रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की नौकरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। मंगलवार को पेट्रोल पंप से घर लौट रहा था।
सेल्समैन सुभाष इंटर कॉलेज के समीप पहुंचा था कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने शव रेलवे लाइन से हटवाया। समीप की शिवनगर कालोनी से बुलवाए गए लोगों ने पहुंचकर मृतक की शिनाख्त की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया।