{"_id":"5a146aa24f1c1bd1408b8144","slug":"61511287458-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा प्रत्याशी ने जारी किया अपना चुनावी घोषणा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा प्रत्याशी ने जारी किया अपना चुनावी घोषणा पत्र
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
बसपा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। बसपा प्रत्याशी पायल राठौर ने मंगलवार को अपना चुनाव घोषणा पत्र जारी किया। शिवम होटल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं।
बसपा प्रत्याशी पायल राठौर ने कहा कि मेयर बनने के बाद सबसे पहली प्राथमिकता शहर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना होगा। स्वच्छ पेयजल के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे। जाम की समस्या के निदान के लिए चौराहों पर सीसीटीवी लगवाए जाएंगे। जनता पर टैक्स का बोझ कम करने के लिए वीआईपी कल्चर पर खर्च कम किया जाएगा।
निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए मोबाइल एप लांच किया जाएगा। शहर की सड़कों और गलियों को 100 दिन में गड्ढा मुक्त करेंगे। विधवा, निराश्रित, दिव्यांगों को गृहकर, जलकर में छूट, जलमूल्य खत्म किया जाएगा। प्रमुख बाजारों में नि:शुल्क वाहन स्टैंड की व्यवस्था होगी। शिकायतों के निस्तारण के लिए बनेगा कॉल सेंटर बनाया जाएगा। निगम के अस्पताल दोबारा शुरु होंगे। निर्धन परिवारों को नि:शुल्क एलईडी लाइट दी जाएंगी। जिला प्रभारी डा. ज्ञान सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी सालिग सिंह, खालिद नसीर, महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू, गोल्डी राठौर मौजूद रहे।