{"_id":"5a1457e04f1c1b86698bcfc2","slug":"61511282656-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के मद्देनजर सहावर, गंजडुंडवारा, भरगैन में सीआरपीएफ की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के मद्देनजर सहावर, गंजडुंडवारा, भरगैन में सीआरपीएफ की तैनाती
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
crpf
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। मतदान शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सुरक्षाबलों को मतदान में व्यवधान पैदा करने वालों से सख्ती से निपटने के लिए निर्देशित किया गया है। जिले के अतिसंवेदनशील सहावर, गंजडुंडवारा एवं भरगैन इलाकों में सीआरपीएफ की तैनाती कर दी गई है।
डीएम आरपी सिंह एवं एसपी सुनील कुमार सिंह ने मतदान की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बातचीत की। डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में बिंदुवार जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष ढंग से कराना पहली प्राथमिकता है। मतदान में गड़बड़ी करने वाले और बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आचार संहिता के सख्ती के साथ पालन करने के निर्देश दिए गए। मतदान कर्मियों की टोली पहुंचने के साथ ही सुरक्षाबल भी अपने निर्धारित क्षेत्र में पहुंच चुके हैं।
गंजडुंडवारा, सहावर, भरगैन में सीआरपीएफ के जवान पहुंच गए। वहीं अन्य स्थानों पर पीएसी और पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। बाहरी जनपदों से आए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को प्रमुख जिम्मेदारी सौंपी गईं हैं। डीएम और एसपी ने बताया कि मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्वक होगा। कहीं भी कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में अधिकारियों की तैनाती की गई है। हर पांच मिनट में ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें पहुंच जाएंगी। उन्होंने जनपदभर के मतदाताओं से शांतिपूर्वक अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।