{"_id":"5a0890e84f1c1b68678bb240","slug":"61510510824-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर-दिल्ली रेलखंड पर तीन ट्रेनों के इंजन फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर-दिल्ली रेलखंड पर तीन ट्रेनों के इंजन फेल
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
train
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। रविवार को एक के बाद एक तीन ट्रेनों के इंजन फेल होने से रेल प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। इंजन फेल होने के चलते ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं।
पहला मामला सुबह करीब सात बजे का है। फर्रुखाबाद-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन का इंजन मितावली रेलवे स्टेशन के समीप फेल हो गया। 11 बजे करीब दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को चलाया गया। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ गया।
दूसरा मामला सुबह करीब आठ बजे का है। टाटा नगर से जम्मू तवी जा रही मुरी एक्सप्रेस का इंजन भी शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर फेल हो गया। चालक की जानकारी पर नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर दूसरा इंजन लगाकर सुबह करीब साढ़े नौ बजे ट्रेन को आगे बढ़ाया जा सका।
विज्ञापन
तीसरा मामला सुबह करीब दस बजकर दस मिनट का है। कानपुर से चलकर नई दिल्ली जा रही विक्रमशिला का इंजन हिरनगांव रेलवे स्टेशन के समीप फेल हो गया। चालक ने इंजन को ठीक करने का प्रयास किया, परंतु उसे सफलता नहीं मिली। नियंत्रण कक्ष को सूचना दिए जाने पर एक मालगाड़ी का इंजन काटकर उक्त ट्रेन में लगाया गया। इसके बाद ही ट्रेन 12.10 मिनट पर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकी। इस दौरान यात्रियों को ट्रेनों के खड़े रहने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ गया।