{"_id":"5a05e7584f1c1b0d698babdc","slug":"61510336344-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल का जमाव नहीं होने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल का जमाव नहीं होने से किसान की मौत
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
सदमे में किसान की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव (मैनपुरी)। आलू की बोई गई फसल का जमाव नहीं होने के सदमे से नगला डांडा निवासी एक किसान की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला डांडा निवासी किसान शैतान सिंह इस बार आठ बीघा खेत में आलू की बुआई की थी। परिवारीजनों के मुताबिक शुक्रवार की सुबह वह खेत पर आलू की फसल देखने गए थे। खेत पर जाने पर उन्हें सारी फसल खराब मिली। हजारों रुपये खर्च करके बोई गई फसल का जमाव नहीं हुआ देख उन्हें सदमा लग गया। इससे वह वहीं गिर पड़े। मौके पर ही मौत हो गई।
मौत की खबर लगते ही परिवारीजन रोेते-बिलखते पहुंचे। गांववालों की भी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर ुआई पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना पुलिस का कहना है कि मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।