फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मथुरा में फिर लहलहाएगा गन्ना, शुरू होगी चीनी मिल

मथुरा में फिर लहलहाएगा गन्ना, शुरू होगी चीनी मिल

Mon, 30 Oct 2017 08:04 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
मथुरा में फिर लहलहाएगा गन्ना, शुरू होगी चीनी मिल
suger mill - फोटो : demo
मथुरा। अब मथुरा में दोबारा से गन्ने की फसल लहलहाएगी। मिठास से जुड़ेगा किसानों का नाता। छाता में नई तकनीक वाली चीनी मिल स्थापित करने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने तत्काल डीपीआर बनाने को कहा है। सरकार की मंशा है कि दिसंबर 2018 से यह चीनी मिल गन्ने की खरीद शुरू कर दे। छाता शुगर मिल को शुरू कराने का वादा भाजपा ने विधानसभा चुनावों में किया था। अब सरकार अपने इस वादे को पूरा करने की तरफ बढ़ रही है। छाता शुगर मिल की जमीन पर नई और विकसित तकनीक वाली चीनी मिल स्थापित की जाएगी। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि चुनाव में लोगों से जो वादा किया था उसे पूरा किया जा रहा है। सरकार ने तत्काल नई चीनी मिल की डीपीआर तैयार करने के आदेश जारी कर दिए हैं। 2017-18 का जो विधानसभा सत्र होगा इसमें चीनी मिल के लिए धन की व्यवस्था कर दी जाएगी। जो नई चीनी मिल शुरू होगी उसकी क्षमता एक पेराई सत्र में 93 लाख क्विंटल गन्ना खरीद की होगी। इस चीनी मिल के लिए जल्द ही इंजीनियरों की टीम छाता में जाकर निरीक्षण करेगी और कहां कहां मशीनें स्थापित की जाएगी इसका पूरा नक्शा बनाया जाएगा। वहीं गन्ना विभाग भी किसानों के बीच जाकर उन्हें गन्ने की फसल के लिए प्रेरित करेगा। ताकि अगले सत्र में किसान गन्ने की बुवाई कर सकें। माना जा रहा है कि नई मिल शुरू होने से मथुरा में गन्ने की बुआई शुरू होगी। अभी तक आलू, गेहूं और धान की खेती करने वाले किसान बड़े पैमाने पर गन्ने की भी खेती करेंगे। इस कैश क्राप की खेती से किसानों को लाभ होगा।
विज्ञापन
जिले के किसानों ने बंद कर दी थी गन्ने की खेती मथुरा। छाता शुगर मिल बंद होने के साथ ही मथुरा के किसानों ने गन्ने की खेती करना बंद कर दिया था। जब तक चीनी मिल छाता में रही तब तक किसानों ने गन्ने की खेती खूब की। एक बड़े रकबे में इस कैश क्राप की खेती की जाती थी। छाता, कोसीकलां, बरसाना और नंदगांव के साथ ही जिले भर में गन्ने की खेती की जा रही थी। अब दोबारा से जिले भर में गन्ने की फसल लहलहा सकेगी।
विज्ञापन
अगले साल गन्ना खरीदेगी चीनी मिलः लक्ष्मीनारायण मथुरा। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने बताया कि उन्होंने चुनाव में किसानों से वादा किया था कि वह चीनी मिल शुरू कराएंगे। वादा पूरा करते हुए नई चीनी मिल छाता में लगवाई जा रही है। अगले साल तक यह चीनी मिल गन्ने की खरीद शुरू कर देगी। इससे मथुरा के किसानों को बड़ा लाभ होगा। किसानों को गन्ने का बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था गन्ना विभाग करेगा। अगैती किस्म और अच्छी रिकवरी वाला बीज उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed