फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   विधायक की सुरक्षा में एक और गनर बढ़ा

विधायक की सुरक्षा में एक और गनर बढ़ा

Fri, 22 Sep 2017 12:22 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
विधायक की सुरक्षा में एक और गनर बढ़ा
फिरोजाबाद। भाजपा विधायक मनीष असीजा के घर फायरिंग की जांच में दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा। गुरुवार को उनके आवास पर एसएसपी अजय कुमार पांडेय पहुंचे। उन्होंने घटनाक्रम के संबंध में चर्चा की।
विज्ञापन


आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला से फोरेंसिक टीम की जांच रिपोर्ट आने में वक्त लगेगा। पुलिस सूत्रों की मानें तो अभी पुलिस की तीन टीमों को कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लग सके। विधायक की सुरक्षा बढ़ा दी गई। अभी तक विधायक के पास दो गनर थे लेकिन गुरुवार को एक गनर उनकी सुरक्षा में और बढ़ा दिया।
विज्ञापन


गुरुवार को एसएसपी अजय कुमार पांडेय विधायक के आवास पर पहुंचे। भाजपा के वरिष्ठ नेता एंव पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, विधायक जसराना रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी,राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी, महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता सहित काफी भाजपा नेता विधायक के आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में बाइक पर हेलमेट लगाए जाते दिखा युवक
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया सीसीटीवी कैमरे में घटना के समय विधायक के आवास के सामने से एक बाइक पर दो लोग और एक बाइक पर व्यक्ति हेलमेट लगाए जाता दिख रहा है। काफी दूर से फुटेज हैं इनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed