फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   यमुना चेतावनी बिंदु के पार, अलर्ट जारी

यमुना चेतावनी बिंदु के पार, अलर्ट जारी

Sat, 05 Aug 2017 12:11 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
यमुना चेतावनी बिंदु के पार, अलर्ट जारी
जलस्तर चेतावनी लाइन के पार। - फोटो : अमर उजाला
मथुरा। यमुना का जल स्तर एक बार फिर चेतावनी बिंदु के पार पहुंच गया है। ताजे वाला बांध से छोड़े जा रहे पानी को गोकुल बैराज में जमा किया जा रहा है। इसके कारण शुक्रवार को यमुना का जल स्तर प्रयागघाट पर 164.38 मीटर पर पहुंच गया।
विज्ञापन



पिछले दिनों ताजे वाले बांध से एक लाख क्यूसेक पानी छोडे़ जाने के बाद मथुरा में बढ़े जल स्तर को नियंत्रित करते हुए गोकुल बैराज से आगरा के लिए डिसचार्ज बढ़ा दिया गया था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से पानी की स्थिति फिर ताजे वाला बांध पर कमजोर होने के कारण गोकुल बैराज से आगरा का डिसचार्ज घटा दिया गया है। इससे मथुरा में ऊपर से आए पानी का फिर से भंडारण कर लिया गया है।
विज्ञापन



पिछले 2-3 दिन से ताजे वाला बांध से 21 हजार क्यूसेक के करीब पानी छोड़ा जा रहा है। इससे मथुरा में यमुना का जल स्तर चेतावनी बिंदु 164.20 मीटर के पार पहुंच गया है। शुक्रवार को प्रयागघाट पर यमुना का जल स्तर 164.38 मीटर दर्ज हुआ है। आगरा के लिए छोडे़ जा रहे पानी की मात्रा 16500 क्यूसेक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed