{"_id":"596cf5114f1c1b80058b463a","slug":"61500312849-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोले की भक्ति को शिवालयों में श्रद्धालुओं की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोले की भक्ति को शिवालयों में श्रद्धालुओं की कतार
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
भोले के हुए श्रंगार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को तड़के से देर रात तक शिव मंदिरों में भोलेनाथ के दर्शनों एवं पूजा-अर्चना करने वालों का तांता लगा रहा। पूरे दिन हर-हर महादेव के स्वर गूंजते रहे। प्राचीन श्री भीमसेन मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा और प्रसाद चढ़ाकर मनौतियां मांगी।
सवेरे से ही श्रद्धालु शिव मंदिरों पर पहुंचने शुरू हो गए। दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए देर रात्रि तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्री भीमसेन मंदिर को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया और भगवान भीमसेन का नयनाभिराम शृंगार किया गया। मंदिर के बाहर पुलिस प्रशासन सक्रिय रहा। मंदिर कमेटी द्वारा भी श्रद्धालुओं की सुविधाओं और प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई थी। प्रसाद, फूलमालाएं, बेल पत्र, धतूरे आदि बेचने वालों के अलावा खिलौने आदि की दुकानें सजाई गईं। इस मौके पर कीर्तन और भजन हुए। चंादेश्वर महादेव मंदिर, शीतला देवी मंदिर, पंजाबी कालोनी स्थित बाबा रघुवीर दास जी मंदिर, एकरसानंद आश्रम, ऋषि आश्रम आदि में बने शिवालयों में भी सुबह से देर रात तक दर्शन और पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
सोमेश्वरनाथ मंदिर में सुबह से उमड़ी भीड़
शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं की पूरे दिन भीड़भाड़ रही। शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया और धार्मिक आयोजन हुए। ऐतिहासिक सोमेश्वरनाथ मंदिर में प्रात: से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर बेल पत्र, जल, धतूरा एवं फल आदि चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। मोहल्ला छोटा बाजार, जगतनगर, आलू मंडी आदि में स्थित शिव मंदिरों में शिवशंकर की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से देर रात तक श्रद्धालु आते रहे।
विज्ञापन
टोलियों में शिवालयों में पहुंचे श्रद्धालु
तड़के से ही श्रद्धालुओं की टोलियां हर-हर महादेव और भोले बाबा की जय-जयकार के नारे लगाते हुए मंदिरों एवं आश्रमों पर जाती देखी गईं। विदुर आश्रम, गीता आश्रम, किन्नर कड्डी आश्रम, कपिल मुनि आश्रम पर शिव मंदिरों में पूरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़-भाड़ रही। घिरोर, कुरावली, बरनाहल और औंछा में भी मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया।