फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जीएसटी में जेल का प्रावधान न्याय संगत नहीं

जीएसटी में जेल का प्रावधान न्याय संगत नहीं

Thu, 13 Jul 2017 11:55 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी में जेल का प्रावधान न्याय संगत नहीं
gst - फोटो : सोशल मीड‌िया
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि हम जीएसटी का स्वागत करते हैं। इससे एक्साइज ड्यूटी और सेल टैक्स अदा नहीं करना होगा। जीएसटी में जुर्माने एवं जेल का प्रावधान किया गया है, जो पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जीएसटी लागू होने से व्यापारियों को तमाम सुविधाएं मिलेंगी। एक राज्य से दूसरे राज्य में माल की बिक्री आसान हो जाएगी। केंद्र सरकार ने जीएसटी लागू कर दी है, जिसमें पेनाल्टी के साथ सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन


यह किसी भी दृष्टि से न्याय संगत नहीं है। एक जुलाई 17 से मार्च 18 तक व्यापारियों पर कोई दंडात्मक कार्रवाई न की जाए। छोटे, मध्यम व मझोले व्यापारियों को सर्वे व छापे से मुक्त रखा जाए। व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों की बीमा राशि 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख की जाए। वार्ता में प्रदेश महासचिव वीएस गुप्ता, रीतेश अग्रवाल, सुभाष गुप्ता, रमाशंकर गुप्ता, विनोद माहेश्वरी, आलोक मित्तल, कैलाश अग्रवाल रहे।

अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता ने जीएसटी के नाम कुछ ट्रांसपोर्ट ने रक्षाबंधन के त्योहार से पूर्व हड़ताल कर दी है। रक्षाबंधन के त्योहार पर हरी चूड़ियाें की डिमांड अधिक रहती है।


बाहर के व्यापारी बड़ी मात्रा में चूड़ियां के आर्डर देते हैं, परंतु हड़ताल के कारण सारा माल जहां का तहां रुक गया है। जिला प्रशासन को ट्रांसपोर्टरों से बातचीत कर हड़ताल का समाप्त करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed