{"_id":"59626e734f1c1ba2548b4640","slug":"61499623027-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी का शव लेकर घर पहुंचे युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी का शव लेकर घर पहुंचे युवक को पीटा
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। पति के साथ गाजियाबाद रह रही महिला की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई। पति महिला का शव लेकर उसके घर पहुंचा तो परिवारीजनों ने उसकी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं मृतका के पति को अस्पताल में भर्ती कराया है।
मोहल्ला हस्मतनगर निवासी रहीशउद्दीन ने 20 वर्षीय रानी का विवाह कुछ माह पूर्व मोहल्ले के ही शानू के साथ किया था। शानू गाजियाबाद स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वह पत्नी रानी को भी बसौली मोहल्ला में अपने साथ ले गया था। शनिवार को दंपति के बीच विवाद होने पर शानू ने रानी के साथ मारपीट कर दी थी। इसके चलते वह सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई।
शानू रानी को अस्पताल ले जाता इससे पूर्व उसकी मौत हो गई। बाद में वह रानी के शव को टैक्सी से ससुराल पहुंचा। शव को देख परिवारीजनों में भड़क गये। उन्होंने शानू की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची रामगढ़ पुलिस ने शानू को बचाने के साथ ही अस्पताल भेजा। कोतवाल रामगढ़ का कहना है कि घटना गाजियाबाद की है। परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराने को कहा था। इसलिए पोस्टमार्टम कराया गया है। यदि वह कार्रवाई चाहेंगे तो गाजियाबाद पुलिस को तहरीर देने को कहा गया है।