फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मलबे में दबने से मां-बेटी सहित तीन घायल

मलबे में दबने से मां-बेटी सहित तीन घायल

Sat, 08 Jul 2017 11:32 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
मलबे में दबने से मां-बेटी सहित तीन घायल
दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बेवर/कुरावली (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र बेवर के गांव खजुरिया में शुक्रवार शाम एक मकान का लेंटर ढह गया। मलबे के नीचे दबकर घर में मौजूद मां-बेटी घायल हो गईं। मलबे के नीचे दबने से घरेलू सामान आदि भी नष्ट हो गया। वहीं, कुरावली में मकान की दीवार गिरने से बालक घायल हो गया।
विज्ञापन


गांव खजुरिया निवासी दीपचंद्र खेती किसान कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वह घर पर नहीं थे। उनकी पत्नी सुबेगा व पुत्री सलौनी घर पर मौजूद थीं। अचानक मकान लेंटर तेज आवाज के साथ ढह गया। जिसके मलबे के नीचे दबने से मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। दीपचंद्र व ग्रामीणों ने दोनों को मलबे से निकालने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कुरावली के मोहल्ला घरनाजपुर निवासी वसीम उर्फ लल्ला बिजली उपकरणों को ठीक करने का काम करता है। शुक्रवार की सायं वह दुकान पर था। लगातार हो रही बारिश के दौरान उसका सात वर्षीय पुत्र मोहम्मद सैफ घर के अंदर जा रहा था। जैसे ही वह दरवाजे पर पहुंचा तभी अचानक दरवाजे सहित दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर वह घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उसे सैफई रेफर कर दिया। सूचना पर लेखपाल भी पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed