{"_id":"594aaedf4f1c1bd5698b46a6","slug":"61498066655-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा मथुरा शहर अंधेरे में डूबा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा मथुरा शहर अंधेरे में डूबा रहा
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के शहर में पिछले बारह घंटे से बिजली नहीं है। औरंगाबाद बिजली घर का ब्रेकर फटने से शहर में हाहाकार मचा है। इनवर्टर जवाब दे गए हैं। पानी का भी संकट है। अफसर देर रात तक आपूर्ति जल्दी ही सुचारू करने का आश्वासन देते रहे। चीफ इंजीनियर देवेंद्र सिंह बिजलीघर पर डेरा डाले रहे।
बिजली विभाग के अफसरों ने मथुरा को बड़े बिजली संकट में झोंक दिया है। दरअसल जिस औरंगाबाद बिजलीघर का ब्रेकर फटा है उसके पीछे अधिकारियों की लापरवाही मानी जा रही है। यह ब्रेकर पहले भी जवाब दे गया था, लेकिन उस वक्त किसी ने ध्यान नहीं दिया।
बुधवार दोपहर को ब्रेकर के फुंकते ही तीन प्रमुख फीडर पर सप्लाई बंद हो गई। फीडर बंद होने से मथुरा फर्स्ट के मोतीकुंज, चंदनवन, मोतीकुंज एक्सटेंशन, राजारामपट्टी, हनुमाननगर व आसपास के दो दर्जन से अधिक मोहल्ले, मथुरा सेकेंड तथा बालाजीपुरम फीडरों से जुड़े 100 मोहल्ले व कालोनियों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
प्रभावित इलाकों में पानी का भी संकट रहा। स्थिति यह थी कि टंकी का पानी तो लोगों को नसीब ही नहीं हुआ। अफसरों का कहना था कि ब्रेकर को सही करने का काम चल रहा है। इसमें समय लगेगा।
ब्रेकर खराब होने से संकट पैदा हुआ है। इंजीनियरों की टीम लगी हुई है। रात को एक बजे तक सप्लाई सुचारू करने की कोशिश की जा रही है।
प्रदीप मित्तल, अधीक्षण अभियंता
जिले में आए दिन हो रहा संकट
मथुरा। जनपद में आए दिन बिजली का संकट हो रहा है। दावे भले ही 24 घंटे बिजली के हो रहे हैं लेकिन मथुरा वालों को अट्ठारह घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही। फाल्ट बढ़ गए हैं। रात में होने वाला फाल्ट तो दिन से पहले दुरुस्त ही नहीं होता।