{"_id":"5942ce774f1c1b96218b45fb","slug":"61497550455-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालीस हजार किसानों का माफ होगा ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालीस हजार किसानों का माफ होगा ऋण
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जिले के 40 हजार किसानों का 37 करोड़ से अधिक का ऋण माफ होना तय हो गया है। सहकारी बैंकों ने साधन सहकारी समितिवार किसानों की सूची बनाना शुरू कर दिया है। ऋण माफी संबंधी फाइल को तैयार कराया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट की पहली बैठक में एक लाख तक के लघु एवं सीमांत किसानों का फसली ऋण माफी की घोषणा की थी लेकिन मार्च 2016 तक के बाकीदारों को लाभ दिया जाना था। सचिवों ने किसानों की सूची को बनाया है। प्रत्येक सहकारी बैंक में पुराने बाकीदारों की सूची लेजरबुक से तैयार की जा रही है।
जिला सहकारी बैंक को सभी बैंक शाखाओं की ओर से मैप बनाकर भेजा जा रहा है। साधन सहकारी समिति रूपसपुर 156 किसानों का 48 लाख, जलोपुरा के 41 किसानों का 8.17 लाख, आनंदीपुर करकौली के 138 किसानों का 30 लाख, अलीनगर कैंजरा समिति के 89 किसानों का 15.56 लाख, सेंगई समिति के 190 किसानों का 27.05 लाख, सोफीपुर समिति के 213 किसानों का 66 लाख रुपया माफ होगा।
विज्ञापन
दीदामई समिति से जुड़े किसानों पर एक करोड़ 87 लाख रुपया बाकी है इसमें से 68 किसानों का 34.63 लाख,कुतुकपुर चनौरा समिति के 223 किसानों का 38.23 लाख रुपया माफ होना तय हो गया है। जिला सहकारी बैंक की सभी 16 शाखाओं के द्वारा नई बकाया धनराशि को जमा कराने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। ऋण माफी के लिए फाइलें बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है।
साधन सहकारी समितियों से जिले में 44 हजार से अधिक किसान सदस्य हैं। लघु और सीमांत किसानों की संख्या जिले में 40 हजार के करीब है। इनका करीब 37 करोड़ धनराशि माफ होगी। फाइनल सूची क्रास चेकिंग के साथ प्रत्येक बैंक से बनाई जा रही है।
गुदाऊं निवासी सरमन सिंह का 23632 रुपया ऋण माफ हो रहा है। सरमन सिंह कहते हैं कि सरकार की ऋण माफी योजना का लाभ कम किसानों को मिलेगा।क्योंकि अधिकांश किसान इसे जमा करा देते हैं। किसान चंद्रवीर कहते हैं कि 78 हजार के करीब मेरा ऋण माफ हो रहा है।सरकार के फैसले से कुछ तो राहत मिली है। लेकिन सरकार को किसानों के हित में और कुछ प्रयास करने चाहिए।ताकि किसानों की हालत सुधर सके।