फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जरूरतमंदों की मदद करें पैरालीगल

जरूरतमंदों की मदद करें पैरालीगल

Fri, 09 Jun 2017 12:04 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
जरूरतमंदों की मदद करें पैरालीगल
मैनपुरी। समाज में जरूरतमंदों को हर संभव पैरालीगल मदद करें। उनको कानूनी मदद दिलाने के लिए भी आगे आएं। समस्या आने पर संबंधित विभाग के अधिकारी से मिलें। यह बातें विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने पैरालीगल स्वयं सेवकों से कही।
विज्ञापन


तहसील किशनी और घिरोर के ब्लाक सभागार में चल रहे सात दिवसीय प्रशिक्षण के छठवें दिन प्राधिकरण के सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा पैरालीगल विवादों को समझौता के माध्यम से निपटाने का प्रयास करें। समझौता कई समस्याओं का निदान है। समझौते से किसी भी पक्ष को नीचा नहीं देखना पड़ता है।
विज्ञापन


एसडीएम सदर अमित सिंह ने कहा पैरालीगल कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के विवादों को आपसी समझौते से निपटाएं। प्रशिक्षण में प्राप्त किए अनुभवों तथा मिली जानकारी का प्रयोग करके ही पैरालीगल को अपना काम शुरू करना है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने समाज के हर पीड़ित तथा जरुरतमंद को पैरालीगल अपनी शक्तियों के दायरे में रहकर ही निपटा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायब तहसीलदार ने राजस्व संबंधी जानकारी के साथ ही व्यवहारिक जानकारी दी। स्थाई लोक अदालत के सदस्य सूरज सिंह यादव, सुनील कुमार यादव एडवोकेट ने पैरालीगल की कार्यशैली, व्यवहार की गुणवत्ता, समझौते से निपटाए जाने वाले मामलों के संबंध में जानकारी दी।


शिविर के बाद सचिव और एसडीएम के साथ पैरालीगल ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस की कार्यशैली और व्यवहारिक, जेल पहुंचकर जेल में बंदियों के संबंध में जानकारी ली। प्रभारी जेल अधीक्षक बीएस मुकुंद ने पैरालीगल की शंकाओं का निराकरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed