फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   61 objections came on the promotion list of teachers

Agra News: शिक्षकों की पदोन्नति सूची पर आईं 61 आपत्तियां

Mon, 17 Apr 2023 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
61 objections came on the promotion list of teachers
मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों के प्रमोशन के लिए जिले में 2615 शिक्षक- शिक्षिकाओं की सूची ऑनलाइन जारी की गई है। शिक्षकों से ऑनलाइन ही आपत्तियां भी मांग गई थीं। सोमवार तक जिले में 61 शिक्षकों ने ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कराईं। बेसिक शिक्षा परिषद ने परिषदीय स्कूलों में शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों की पदोन्नति के लिए सूची जारी की है। जिले के लिए जारी की गई सूची में कुल 2615 शिक्षक- शिक्षिकाएं शामिल किए गए हैं। जिनके लिए 21 अप्रैल तक आपत्तियां मांगी गई हैं। सोमवार तक जिले के 61 शिक्षक- शिक्षिकाओं न ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कराईं। आपत्तियों के निस्तारण की जिम्मेदारी शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी ने चयन समिति को सौंपी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर चयन समिति में शामिल प्राचार्य डायट नरेंद्र पाल सिंह, बीएसए दीपिका गुप्ता, प्रधानाचार्य जीजीआईसी सुमन यादव, प्रवक्ता जीजीआईसी सुनीता देवी, प्रवक्ता जीआईसी सुरेश कुमार आपत्तियों का निस्तारण कर रहे हैं। सोमवार को चयन समिति ने बीएसए कार्यालय पर आपत्तियों के निस्तारण का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed