{"_id":"6913822dd2f5f2d87e060d88","slug":"61-candidates-were-selected-in-the-employment-fair-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-148710-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रोजगार मेले में 61 अभ्यर्थियों का चयन हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रोजगार मेले में 61 अभ्यर्थियों का चयन हुआ
Wed, 12 Nov 2025 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जिला सेवा योजन कार्यालय में मंगलवार को रोजगार मेेले का आयोजन हुआ। मेेले में तीन कंपनियाें ने प्रतिभाग किया। इसमें करीब 93 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया। जिसमें से करीब 61 का चयन हुआ।
प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी रवीश मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को जिला मुख्यालय में स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में पुखराज हैल्थ केयर प्रा. लि., एलआईसी और ब्राइट फ्यूचर कंपनी ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। कंपनियों की ओर से हाईस्कूल से लेकर स्नातक और परास्नातक की अर्हता वाले युवाओं के लिए कई पदों पर साक्षात्कार हुआ। उन्होंने बताया कि मेले में कुल 93 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, इसके सापेक्ष 61 का चयन हुआ।