{"_id":"683c953b43d804f2080f1c34","slug":"600-youths-from-across-the-country-were-cheated-of-crores-of-rupees-in-the-name-of-recruitment-in-army-and-police-gang-leader-absconding-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-138347-2025-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस-सेना भर्ती ट्रेनिंग सेंटर...मैनपुरी में ऐसा रैकेट का खुलासा, जिसने 600 युवाओं से ठगे करोड़ों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस-सेना भर्ती ट्रेनिंग सेंटर...मैनपुरी में ऐसा रैकेट का खुलासा, जिसने 600 युवाओं से ठगे करोड़ों रुपये
Sun, 01 Jun 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:30 PM IST
सार
मैनपुरी के किशनी में पुलिस और सेना भर्ती का सेंटर खोला गया था। यहां पर युवाओं से तीन से पांच लाख रुपये लेने के बाद नौकरी का झांसा दिया जा रहा था।
विज्ञापन
तंलागाना से पहुंचे पीड़ित
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सेना और पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर देशभर के 600 से अधिक युवाओं से करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी किशनी चौराहे पर पुलिस-सेना भर्ती ट्रेनिंग सेंटर खोलकर ठगी का रैकेट चला रहे थे। प्रति युवक 3 से 5 लाख रुपये की वसूली की जा रही थी। तेलंगाना से आए सात युवकों ने इस मामले का खुलासा किया। अब किशनी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
मुख्य सरगना फरार
मुख्य सरगना अरविंद पांडेय फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। शुरुआती जांच में देशभर के 600 युवाओं से ठगी की बात सामने आई है। यह संख्या बढ़ सकती है। तेलंगाना से शनिवार देर रात सात युवक किशनी थाना पहुंचे और इंस्पेक्टर ललित भाटी से मामले की शिकायत की। आरोप लगाया कि किशनी क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति किशनी चौराहे पर पर पुलिस-सेना भर्ती ट्रेनिंग सेंटर खोलकर देशभर के युवाओं को ठग रहा है।
ये भी पढ़ें - UP: मैनपुरी में महिला की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम; पकड़ा गया हमलावर

तीन से पांच लाख रुपये लिए
आरोपी ने अन्य युवाओं की तरह उन्हें भी सेना और पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर 3 से 5 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद भी नौकरी नहीं लगवाई गई। बताया कि आरोपी का एक मकान फरीदाबाद में भी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। देर रात उच्चाधिकारियों के आदेश पर इंस्पेक्टर ललित भाटी ने मामले की जांच शुरू की। पता लगा कि सरगना अरविंद पांडेय ने मैनपुरी शहर में भी हाल ही में कोई ऑफिस शुरू किया है। पुलिस को इस गिरोह से जुड़ी कई जानकारियां मिल गई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा हो सकता है।