फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   60 thousand rupees were taken out from the farmer's pocket

Agra News: किसान की जेब काटकर निकाले 60 हजार रुपये

Tue, 28 Nov 2023 06:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 28 Nov 2023 06:47 PM IST
विज्ञापन
60 thousand rupees were taken out from the farmer's pocket
किसान की जेब काटकर निकाले 60 हजार रुपये
विज्ञापन

- भैंस बेचकर लौट रहा था घर, बिछवां थाने में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी

बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव करीमगंज के पास टेंपो में बैठ कर जा रहे एक किसान की जेब काट कर 60 हजार रुपये निकाल लिए गए। चोर टेंपो रुकवाने के बाद भाग निकला। लोगों ने पीछा भी किया लेकिन चोर अपने साथी के साथ बाइक पर बैठ कर भाग निकला। पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर दी है।

कस्बा कुरावली निवासी दफेदार सिंह मंगलवार को अपने भाई अहिवरन के साथ रुई मेले में भैंस बेचने के लिए आए थे। भैंस बेचने के बाद दोपहर के समय वह टेंपो में बैठ कर वापस कुरावली जा रहे थे। जेब में बिक्री के 60 हजार रुपये रखे हुए थे। गांव करीमगंज गैस एजेंसी के सामने अचानक एक युवक ने टेंपो रुकवाया और खेत की ओर भाग निकला। शक होने पर किसान ने जेब देखी तो वह कटी हुई थी। 60 हजार रुपये गायब थे। जब तक लोगों ने पीछा किया तब तक चोर अपने साथी के साथ बाइक पर बैठ कर शहर की ओर भाग निकला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed