{"_id":"64e9aabe7a1b92f9ff0fda25","slug":"6-year-old-child-kidnapped-in-broad-daylight-picked-up-by-bike-riders-while-returning-from-school-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाबाश मथुरा पुलिस: अपह्रत मासूम को जंगल में छोड़ भागे बदमाश, स्कूल से लौटते समय हुआ था अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाबाश मथुरा पुलिस: अपह्रत मासूम को जंगल में छोड़ भागे बदमाश, स्कूल से लौटते समय हुआ था अपहरण
Sat, 26 Aug 2023 01:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:03 PM IST
सार
मथुरा के चौमुहां में दिनदहाड़े छह वर्षीय बच्चे का अपहरण तो बदमाशों ने कर लिया, लेकिन उसे जिले की सीमा से बाहर नहीं निकाल सके। पुलिस ने जिस तरह तत्परता दिखाई उससे बदमाशों के पसीने छूट गए। बच्चे को जंगल में फेंक कर बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
बच्चे के अपहरण के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले जैंत थाना क्षेत्र के के चौमुहां में दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाश एक छह वर्षीय बच्चे का अपहरण कर ले गए। अपहरण सूचना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। अपहरण की खबर मिलते ही जैंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। कुछ ही देर में पुलिस को सफलता मिल गई। खुद को पुलिस से घिरते देख बदमाश बच्चे को जंगल में छोड़कर भाग गए।
बच्चू सिंह का छह वर्षीय पुत्र भानु कस्बा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर से पढ़कर घर आ रहा था। वह घर के पास पहुंचा ही था कि हाईवे की तरफ से आए दो बाइक सवार नकाबोश बदमाश उसका मुंह बंद कर उठाकर ले गए। इस दौरान पास खड़े लोग बस तमाशबीन बने रहे। सूचना के बाद जैंत पुलिस भी आरोपियों की निशानदेही की तरफ पीछा करने के लिए दौड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चू सिंह का छह वर्षीय पुत्र भानु कस्बा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर से पढ़कर घर आ रहा था। वह घर के पास पहुंचा ही था कि हाईवे की तरफ से आए दो बाइक सवार नकाबोश बदमाश उसका मुंह बंद कर उठाकर ले गए। इस दौरान पास खड़े लोग बस तमाशबीन बने रहे। सूचना के बाद जैंत पुलिस भी आरोपियों की निशानदेही की तरफ पीछा करने के लिए दौड़ पड़ी।
विज्ञापन
जंगल में फेंक दिया बच्चा
बदमाश अपने आप को घिरता देख बच्चे को थाना शेरगढ़ के पैगांव के जंगलों में फेंक कर भाग गए। एसएचओ जैत अजय वर्मा ने बताया बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है। फिलहाल बदमाशों की तलाश की जा रही है। मेडिकल कराकर बच्चे को परिजन को सुपुर्द किया जा रहा है।
विज्ञापन