फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   6 lakhs demanded from woman as additional dowry, report filed

Agra News: अतिरिक्त दहेज के रुप में महिला से मांगे 6 लाख, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 09 Jun 2024 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 09 Jun 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
6 lakhs demanded from woman as additional dowry, report filed
कासगंज। गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने रविवार को ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें उसने बुलंदशहर निवासी ससुरालियों को आरोपित किया है। साथ ही आरोप लगाया कि आरोपी अतिरिक्त दहेज के रुप में छह लाख रुपये की डिमांड किए, न मिलने पर उसके संग मारपीट किए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र निवासी युवती की शादी वर्ष 2018 में कृष्णा राघव गांव निवासी गोविंदपुर थाना डिबाई बुलंदशहर के संग हुई थी। शिवानी का आरोप है कि शादी के समय मायके पक्ष ने 18 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद भी शादी के साथ ही पति व ससुरालीजन दहेज में 6 लाख रुपये अतिरिक्त की मांग करने लगे। जब उसने मना कर दिया तो उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

महिला थाना में मध्यस्थता होने के बाद भी ससुरालीजन नहीं माने और उसे जनवरी 2024 में मारपीट कर ससुराल से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि इसके बाद उसके पति ने दूसरी शादी भी कर ली है। साथ ही उसकी एक नग्न वीडियो भी वायरल कर दी। जिससे वह शर्म के कारण घर से बाहर भी नहीं निकल पा रही है। इस मामले में पति कृष्णा राघव, ससुर सत्यभान सिंह, सास पुष्पलता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed