फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   6 arrested for robbing mobile phones on the road, 9 mobile phones recovered

Agra News: राह चलते मोबाइल लूट करने वाले 6 गिरफ्तार, 9 मोबाइल भी बरामद

Tue, 26 Aug 2025 02:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
6 arrested for robbing mobile phones on the road, 9 mobile phones recovered
आगरा। थाना शाहगंज पुलिस ने राह चलते मोबाइल की लूट करने वाले अंतर जनपदीय गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूट के 6 मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपियों ने आगरा के साथ ही मथुरा में भी वारदात की हैं। वह मोबाइल बेचकर मिलने वाली रकम से अपने शाैक पूरे करते थे।
विज्ञापन

एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी के मुताबिक, पुलिस को काफी दिनों से राह चलते लोगों से मोबाइल लूट की जानकारी मिल रही थी। इस पर टीम का गठन किया गया। आरोपियों की धर पकड़ के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली गई। इसके बाद 6 आरोपी पकड़ लिए गए। इनमें थाना वृंदावन कोतवाली, मथुरा निवासी रशीद, नरीपुरा निवासी आसिफ, सोनू, शानू, उदय और भीम नगर, शाहगंज निवासी इमरान हैं।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से 9 मोबाइल लूट के और 4 मोबाइल उनके खुद के मिले हैं। वहीं दो बाइक और एक चाकू भी बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी योजना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। आगरा के अलावा मथुरा भी जाते हैं। उन्होंने हाल ही में सिकंदरा, शाहगंज, शमसाबाद रोड और मथुरा क्षेत्र में वारदात की हैं। आरोपी राह चलते लोगों को मोबाइल बेच दिया करते थे। मोबाइल बेचने से मिलने वाली रकम से अपने शाैक पूरे करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed