फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   553 destitute cattle got protected in three days

Agra News: तीन दिन में 553 बेसहारा गोवंश कराए संरक्षित

Fri, 24 Feb 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 24 Feb 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
553 destitute cattle got protected in three days
----
विज्ञापन


मैनपुरी। तीन दिवसीय विशेष अभियान के तहत उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में 553 बेसहारा गोवंश पकड़कर गोशालाओं में संरक्षित कराए गए हैं।
प्रभारी जिलाधिकारी विनोद कुमार ने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि जो गोवंश अभियान के दौरान संरक्षित कराए गये हैं उनकी उचित देखभाल की जाए। समय से भूसा चारा खिलाया जाए। पशु चिकित्साधिकारी गोशालाओं का प्रतिदिन भ्रमण कर संरक्षित पशुओं के स्वास्थ्य को देखेंं। पर्याप्त मात्रा में पशुओं के लिए दवाएं उपलब्ध रहें। कोई भी बेसहारा गोवंश सड़कों पर दिखाई न दें। उन्होंने बताया कि उप जिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में 35, उप जिलाधिकारी किशनी के नेतृत्व में 12, उप जिलाधिकारी घिरोर के नेतृत्व में 22, उप जिलाधिकारी करहल के नेतृत्व में 38, उप जिलाधिकारी कुरावली के नेतृत्व में 20, विकासखंड करहल से 23, बरनाहल, कुरावली से छह-छह, सुल्तानगंज से 18, विकासखंड बेवर से दो, विकास खंड किशनी से 10 तथा विकास खंड मैनपुरी से 11 गोवंश को पकड़कर गोशालाओं में संरक्षित कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed