फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   550 objection and claim filled on listing

पंचायत चुनाव: 550 आपत्तियां दर्ज हुई आरक्षण सूची पर

Mon, 08 Mar 2021 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
550 objection and claim filled on listing
पंचायत चुनाव के पांच पदों के लिए जारी की गई आरक्षण सूची पर इस बार रिकॉर्ड तोड़ आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। विभाग ने इन आपत्तियों के निस्तारण के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायतराज विभाग ने जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए 2 मार्च को आरक्षण सूची जारी की। इस सूची पर 4 से 8 मार्च तक आपत्तियां मांगी गई। विभाग द्वारा जारी की गई आरक्षण सूची से जिला के लोग संतुष्ट नजर नहीं आए। 3 मार्च से ही आपत्तियां आना शुरू हो गई।
विज्ञापन

इस बार रिकॉर्ड तोड़ आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। सभी पदों के लिए 550 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। इतनी आपत्तियां पिछले किसी चुनाव में नहीं आई। वर्ष 2015 के चुनाव में 185 आपत्तियां दर्ज कराई गई थी। जो आपत्तियां आई है उनके निस्तारण की प्रक्रिया विभाग ने शुरू कर दी है। इनमें सबसे अधिक आपत्तियां प्रधान पद को लेकर आई है। जिला के सभी विकास खंडों से प्राप्त हुई आपत्तियों को मंगाया जा रहा है ताकि इन आपत्तियों के पद के हिसाब से
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचीबद्घ किया जा सके।
आपत्तियों के निस्तारण का यह है कार्यक्रम
डीपीआरओ कार्यालय पर संकलन तिथि 9 मार्च
जिला स्तरीय समिति द्वारा निस्तारण 10 से 12 मार्च
आरक्षण की अंतिम सूची का प्रकाशन 13 से 14 मार्च
पंचायतीराज निदेशालय को सूची भेजने की तिथि 15 मार्च
वर्जन
पंचायत चुनाव के सभी पदों के लिए जो आपत्तियां आई हैं उनको विकास खंड कार्यालयों से मंगाया जा रहा है। इसके बाद सभी आपत्तियों की पद के हिसाब से सूची तैयार होगी। निर्धारित समय पर आपत्तियों का निस्तारण कर दिया जाएगा। - श्रीकांत यादव, जिला पंचायतराज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed