फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   53 mm of rainfall recorded during the day; mercury drops by four degrees.

Agra News: दिनभर में हुई 53 एमएम बारिश, चार डिग्री गिरा पारा

Thu, 09 Jul 2026 02:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
53 mm of rainfall recorded during the day; mercury drops by four degrees.
आगरा। मानसून की दस्तक के बाद बुधवार को पहली बार जमकर बारिश हुई। सुबह से देर रात तक हुई बारिश ने गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को राहत पहुंचाई। अधिकतम तापमान में चार डिग्री से ज्यादा की गिरावट हुई। दिनभर में 53 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक बृहस्पतिवार को भी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

बुधवार को लोग सुबह उठे तो रिमझिम बारिश ने इस्तकबाल किया। स्कूल जाने के समय पर बारिश के कारण स्कूलों में बच्चों की संख्या कम रही। पूरे दिन बारिश के कारण अधिकतम तापमान लुढ़ककर महज 28.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में पूरे दिन बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed