फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   527 bags of rice seized for black marketing of ration in Agra ration mafia arrested

UP: राशन माफिया सुमित के बाद जीजा ने संभाला कालाबाजारी का नेटवर्क, 527 कट्टे चावल के साथ दबोचा

Fri, 17 Jan 2025 11:21 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 17 Jan 2025 11:21 PM IST
सार

263 क्विंटल चावल की कीमत तकरीबन 6 लाख रुपये है। पुलिस ने गोदाम से राशन माफिया सुमित अग्रवाल के जीजा मनीष अग्रवाल को दबाेचा है। पकड़े गए आरोपी पहले से मुकदमा दर्ज है। 
 

विज्ञापन
527 bags of rice seized for black marketing of ration in Agra ration mafia arrested
गोदाम पर कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में राशन माफिया की गिरफ्तारी के बाद भी नेटवर्क ध्वस्त नहीं हो सका। पुलिस और आपूर्ति विभाग की टीम ने शुक्रवार को अछनेरा के नगला बुद्धा रोड स्थित गोदाम पर छापा मारकर 527 कट्टे राशन का चावल पकड़ा है।
विज्ञापन


 

यह चावल ग्राम पंचायत और कस्बों की राशन की दुकानों से इकट्ठा किया गया था। इसके बाद सप्लाई किया जाना था। 263 क्विंटल चावल की कीमत तकरीबन 6 लाख रुपये है। पुलिस ने गोदाम से राशन माफिया सुमित अग्रवाल के जीजा मनीष अग्रवाल को दबाेचा है। उससे पूछताछ की जा रही है। राशन का माल सप्लाई करने वाले तीन वाहन भी बरामद किए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि राशन में गरीबों को बांटने के लिए भेजा गया चावल कालाबाजारी के लिए गोदाम में स्टोर किया जा रहा था। यहां से राशन का चावल राजस्थान और मध्य प्रदेश तक भेजा जाता है। पिछले दिनों कागारौल, खेरागढ़, रूपवास एवं उससे पहले अछनेरा में पकड़ा गया था लेकिन अछनेरा क्षेत्र के नगला बुद्धा रोड पर कोल्ड स्टोर के सामने स्थित इसी गोदाम से कुछ समय पहले करीब 568 कट्टे राशन का चावल बरामद किया गया था।

 
विज्ञापन

एसीपी अछनेरा गाैरव सिंह ने बताया कि मामले में आपूर्ति विभाग की ओर से तहरीर मिलने का इंतजार है। इसके बाद ही केस दर्ज किया जाएगा। पकड़े गए आरोपी मनीष अग्रवाल के खिलाफ वर्ष 2024 में आवश्यक वस्तु अधिनियम में केस दर्ज हुआ था। मनीष को गिरफ्तार किया था। हालांकि कोर्ट से जमानत मिल गई थी। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की नई धारा में कार्रवाई की जाएगी।

 

चार माह में दूसरी बार छापा
नगला बुद्धा स्थित गोदाम पर 12 सितंबर को पुलिस और आपूर्ति विभाग ने छापा मारा था। साथ ही राशन माफिया के खिलाफ हाल ही में खेरागढ़ एवं कागारौल में भी मुकदमे दर्ज किए गए। राशन माफिया सुमित अग्रवाल और अन्य के खिलाफ राजस्थान के थाना रूपवास (भरतपुर) में भी एक केस दर्ज हो चुका है। खेरागढ़ क्षेत्र के सुमित अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद उसका जीजा मनीष अग्रवाल कालाबाजारी कर रहा था।
 

गोदाम तक नहीं बदला
राशन के चावल की कालाबाजारी करने वाले सुमित और उसके साले मनीष अग्रवाल के खिलाफ छापे के बाद चौथा केस दर्ज होने जा रहा है। पहले के तीन केस थाना अछनेरा, खेरागढ़ , कागारौल और रूपवास में दर्ज हैं।

 

रास्ते में हुई वाहन से हेराफेरी
माल लोडिंग गाड़ी में गोदाम से करीब 65 कट्टे लादकर भेजे गए। लेकिन रास्ते में कट्टे गायब हो गए। इसकी सूचना राहगीर ने धर्मकांटा पर पुलिस को दी कि रास्ते में कट्टे उतारे गए। लोडिंग गाड़ी को अछनेरा के एक डीलर के यहां उतारा गया तो मौके पर उस गाड़ी में करीब 57 कट्टे पाए गए। एसीपी गौरव सिंह ने बताया कि बरामद माल आपूर्ति विभाग को सौंपा गया है। जिला पूर्ति अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि राशन का चावल पकड़ा गया है। डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। केस दर्ज कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed