{"_id":"5c51d673bdec222bf4528370","slug":"51548867187-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गूगल के जरिये खोजे जाएंगे महानगर के करदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गूगल के जरिये खोजे जाएंगे महानगर के करदाता
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। एक बार फिर से महानगर में गूगल के जरिये करदाताओं की खोज शुरू करने की कवायद शुरू हो गई है। शासन ने जीआईएस सर्वे की योजना को हरी झंडी दे दी है। एजेंसी का चयन भी कर लिया है। जल्द ही उक्त एजेंसी द्वारा जीआईएस सर्वे कर महानगर के कर दाताओं की जानकारी जुटाई जाएगी।
महानगर बने हुए करीब डेढ़ वर्ष गुजर गया लेकिन अभी तक गृह कर और जलकर की वसूली तो दूर कर दाताओं की संख्या की सही जानकारी निगम को नहीं हो सकी है। इसके चलते कर वसूली में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । शासन ने महानगर की कर संबंधी समस्या को ध्यान में रखते हुए जीआईएस सर्वे को हरी झंडी दे दी है।
उसके द्वारा एजेंसी को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी है। जल्द ही उक्त एजेंसी द्वारा जीआईएस सर्वे कर लिया जाएगा । सर्वे में एजेंसी द्वारा महानगर की सभी इमारतों की गूगल के जरिए फोटो ली जाएगी। इस फोटो के माध्यम से मिलने वाले कर दाताओं का मिलान नगर निगम के रिकार्ड से किया जाएगा। नगर आयुक्त समीर वर्मा ने बताया कि एजेंसी के आते ही जीआईएस सर्वे प्रारंभ करा दिया जाएगा।