{"_id":"5c27b7f4bdec22571c312247","slug":"51546106868-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा के एक और सिपाही पर शादी कर पत्नी को छोड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा के एक और सिपाही पर शादी कर पत्नी को छोड़ने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अलीगंज सर्किल में तैनात एक और सिपाही पर शादी कर धोखा देने का आरोप लगाया गया है। आरोप लगाने वाली युवती रामपुर की रहने वाली है। पुलिस कर्मियों के खिलाफ लगातार शादी कर छोड़ने वाले आरोप विभाग की छवि धूमिल कर रहे है। सिपाही ने युवती के साथ अगस्त में शादी की थी। वहीं एएसपी ने तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है।
अलीगंज सर्किल में तैनात एक सिपाही पर मध्य प्रदेश की रहने वाली युवती ने तीन दिन पहले शादी करने के बाद धोखा देने की एएसपी क्राइम से शिकायत दर्ज कराई थी। जिसकी सीओ अलीगंज में सही तरीके से जांच भी शुरू नहीं की थी। उससे पहले ही दूसरी युवती ने अलीगंज सर्किल में तैनात दूसरे सिपाही पर शादी करके धोखा देने का आरोप लगाया है।
युवती ने आरोप लगाते हुए बताया कि सिपाही ने उसके साथ 22 अगस्त 2017 को शादी रचाई थी। इसकी जानकारी सिपाही के घरवालों को भी है। पीड़िता ने बताया कि शादी करने के बाद सिपाही ने उसे बरेली, गाजियाबाद, हरिद्वार सहित अन्य जगहों पर पत्नी के रुप में रखा। इसके बाद सिपाही दूसरी पुलिस कर्मी के साथ शादी कर रहा है। ऐसे में पीड़िता ने मामले की शिकायत सिपाही के जनपद पुलिस को भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
युवती ने बताया कि सिपाही और उसके परिजन लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि दोनों शिकायत करने वाली महिलाओं से तहरीर देने के लिए कहा गया है। तहरीर मिलने के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज करा कार्रवाई की जाएगी।