फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   झोंपड़ी में लगी आग से चार पशु जले, सामान राख

झोंपड़ी में लगी आग से चार पशु जले, सामान राख

Fri, 28 Dec 2018 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
झोंपड़ी में लगी आग से चार पशु जले, सामान राख

विज्ञापन
जैथरा। गांव नगला कड्डी में गुरुवार रात संदिग्ध हालात में झोंपड़ी में आग लग गई। आग से झोंपड़ी में बंधे चार पशु जिंदा जल गए। वहीं एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। ग्रामीणों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया लेकिन इससे पहले ही झोंपड़ी में रखा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला कड्डी में परसादी लाल पुत्र देवी प्रसाद की झोंपड़ी है। परसादी लाल झोंपड़ी में पशु बांधने के साथ ही अनाज और घरेलू सामान रखता था। गुरुवार रात तकरीबन 12 बजे संदिग्ध हालात में झोंपड़ी में आग लग गई।
विज्ञापन


आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों ने मौके की ओर दौड़ लगा दी और आग पर काबू करने की कोशिश शुरू कर दी लेकिन इससे पहले ही झोंपड़ी में बंधी भैंस, बकरा और दो बकरी जलकर मर गए। वहीं आग की चपेट मे आकर घरेलू सामान,अनाज जलकर राख हो गया। इधर, सामान को बचाने की कोशिश में महिला भानुवती भी झुलस गई। घटना की जानकारी पर जैथरा पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed