फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   विकास का सपना अभी अधूरा, जर्जर हैं रास्ते

विकास का सपना अभी अधूरा, जर्जर हैं रास्ते

Sat, 15 Dec 2018 11:43 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
विकास का सपना अभी अधूरा, जर्जर हैं  रास्ते

विज्ञापन
एका। ग्राम पंचायत एका को नगर पंचायत का दर्जा मिला तो गांव के लोग काफी खुश हुए। विकास की उम्मीद बंधी। पहली बार नगर पंचायत का चुनाव को हुआ तो मायादेवी नगर पंचायत की पहली अध्यक्ष चुनी गईं। नगर पंचायत बनने के बाद विकास का पहिया जिस तरह से घूमना चाहिए वह नहीं घूम सका है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने 12 दिसंबर को विकास का संकल्प लेकर 15 सभासदों के साथ शपथ ली थी। विकास का सपना अभी अधूरा है।

एका में मायादेवी भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ीं और सपा के गढ़ में जीत कर कमल खिलाया था। नगर पंचायत के लिए यह पहला चुनाव हुआ। लोग यूपी में भी भाजपा की सरकार होने के कारण यहां भी विकास की उम्मीद लगाए हुए हैं। अभी तो एक ही साल हुआ है लोगों को उम्मीद है कि नगर जैसा विकास यहां भी होगा।
विज्ञापन

एका नगर क्षेत्र में मुख्य सड़क अब तक नहीं बन सकी है।

पानी की पाइप डालने के लिए खोदी गई सड़कें अभी तक नहीं बन सकी हैं। गलियां अधूरी पडी हैं। साफ-सफाई में कुछ सुधार जरूर हुआ है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने जर्जर सड़कों के निर्माण का वादा किया था लेकिन अभी अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एका की नगर पंचायत अध्यक्ष माया देवी का कहना है कि एक वर्ष में 12 किस्तो में करीब 4 करोड रुपये की धनराशि मिल चुकी है। जो कि क्षेत्र के विकास कार्यो में लग चुका है। नगर पंचायत में 12 बैठकें हो चुकी हैं। सड़कों का निर्माण भी जल्द शुरू होगा। शौचालय निर्माण के साथ हैंडपंप भी लगाए हैं। स्कूलों में टाइल्स लगवाए गएं।

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed