{"_id":"5bf2f72bbdec2269945cb078","slug":"51542649643-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल ने किए तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल ने किए तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर, एफआईआर
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली (मैनपुरी)। तहसील कुरावली में लेखपाल ने दो दर्जन से अधिक फाइलों पर तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर कर डाले। संदेह होने पर जब उप जिलाधिकारी ने तहसीलदार से हस्ताक्षर सत्यापित कराए तो मामला खुल गया। तहसीलदार ने लेखपाल पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
तहसीलदार अनिल कुमार कटियार चार अगस्त, 2017 से 31 अगस्त, 2018 तक कुरावली तहसील में तैनात रहे हैं। इस कार्यकाल के दौरान सुजरई क्षेत्र के लेखपाल विवेक दुबे ने दस्तावेजों पर तहसीलदार अनिल कटियार के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर फर्जीवाड़ा कर दिया। दाखिल खारिज की 31 फाइलों पर लेखपाल ने फर्जी हस्ताक्षर कर दिए।
वर्तमान एसडीएम शिवप्रसाद ने संदेश के आधार पर जब भोगांव में तैनात तहसीलदार अनिल कुमार कटियार से इन फाइलों को सत्यापित कराया तो तहसीलदार अनिल कटियार ने अपने हस्ताक्षर होने से इनकार कर दिया। एसडीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी प्रदीप कुमार को अवगत कराया।
विज्ञापन
जांच में प्रथमदृष्टया पता चला कि लेखपाल विवेक दुबे ने फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 31 मामलों में दाखिल खारिज कर दी है। इस पर तहसीलदार अनिल कुमार कटियार ने थाना कुरावली में लेखपाल विवेक दुबे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।