{"_id":"5be59e02bdec22693b0241ff","slug":"51541774850-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज प्रताप यादव ने ब्रज में डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज प्रताप यादव ने ब्रज में डाला डेरा
Updated Fri, 09 Nov 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का परिवार पारिवारिक समस्या में घिर गया है। परिवार के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव परिवार से दूर ब्रज में डेरा डाले हैं।
यहां वह लोगों की आंखों से बचकर मंदिर और देवालयों में दर्शन करते घूम रहे हैं। कभी गोवर्धन, बरसाना, राधाकुंड में देखे जा रहे हैं तो कभी वृंदावन में लोगों ने उन्हें देखा। वह न तो किसी से बात कर रहे हैं और न मीडिया वालों के सवालों का ही जवाब दे रहे हैं।
शुक्रवार को भी तेजप्रताप ब्रज में आकर राजनीतिक जीवन से परे आध्यात्म के रंग में रंगे नजर आए। तेज प्रताप पिछले दिनों से ब्रज की यात्रा पर हैं। दोपहर को तेज प्रताप चैतन्य विहार कालोनी स्थित वृंदा पैलेस से अपने पांच साथियों के साथ निकले और कार में बैठ गए।
विज्ञापन
इस दौरान मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों का भी उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया। तेज प्रताप मीडिया से बचते हुए छटीकरा की ओर निकल गए।
विदित है कि तेज प्रताप यादव ने पटना सिविल कोर्ट में तलाक के लिए एक अर्जी भी दे दी है। 12 मई को हुए विवाह के बाद से ही पति-पत्नी के बीच चल रहे अनबन के हालातों के वह परिवार को छोड़कर धार्मिक यात्रा पर निकल आए हैं। उनका आध्यात्म के प्रति झुकाव ही है कि वह ब्रज भूमि में आकर संतों की शरण लेते हैं। ब्रज भूमि से लगाव को उनके हृदय में हुए परिवर्तन का एक कारण माना जा रहा है।