{"_id":"5ba5244a867a557ec524c775","slug":"51537549386-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"42 छात्राएं और बीमार मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42 छात्राएं और बीमार मिलीं
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नगर क्षेत्र में छात्र की मौत के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं का परीक्षण किया। छात्राओं में बुखार, चर्मरोग एवं नेत्र संबधी समस्या सामने आई। छात्राओं को आवश्यक दवा उपलब्ध कराई गई।
बेसिक शिक्षा अधिकारी अंजली अग्रवाल की मौजूदगी में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। विद्यालय में पंजीकृत 100 छात्राओं में से उपस्थित 86 छात्राओं का चिकित्सीय परीक्षण किया गया। इनमें से 42 छात्राएं बुखार से पीड़ित मिलीं। इन छात्राओं में से 19 छात्राओं में मलेरिया की संभावना को देखते हुए स्लाइड तैयार की गई। इसके अलावा 3 छात्राएं नेत्र रोग व 4 छात्राएं चर्मरोग से पीड़ित मिलीं।
इन सभी छात्राओं को चिकित्सकों ने आवश्यक दवा उपलब्ध कराई। चिकित्सीय टीम में डॉ. अनुपम, फार्मासिस्ट सुशील, लैब टेक्नीशियन सुरेश चंद्र, उमाशंकर शामिल रहे। अधीक्षक डॉ. वीके राजपूत ने बताया कि विद्यालय में 42 छात्राएं बुखार से पीड़ित मिली हैं। छात्राओं में मलेरिया की पुष्टि जांच रिपोर्ट के बाद हो सकेगी।
विज्ञापन
विद्यालय परिसर में कराया गया दवा का छिड़काव
कासगंज। बालिका की मौत के बाद नगर पालिका प्रशासन को विद्यालय में दवा छिड़काव की सुध आ गई नगर पालिका की टीम ने मच्छर रोधी दवा का छिड़काव किया। विद्यालय परिसर के बगीचे, कक्ष आदि सहित पूरे परिसर में में भी दवा छिड़की गई।
भर चुका है शौचालय का टैंक
कासगंज। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बने शौचालय का टैंक बगीचे में बना हुआ है। यह टैंक भर चुका है। जिससे गंदगी निकलकर बाहर बहती रहती है, लेकिन इस टैंक की सफाई के लिए कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। विद्यालय की वार्डन नीलिमा शर्मा का कहना है कि इस संबंध में कई बार नगर पालिका को लिखा जा चुका है, लेकिन टैंक की सफाई नहीं कराई गई।
विद्यालय में रही शोक की लहर
कासगंज। छात्रा की मौत ने विद्यालय के स्टाफ एवं छात्राओं को झकझोर कर रख दिया है। शिक्षिकाएं व छात्राएं इस घटना से काफी दुखी नजर आईं। कई शिक्षिकाएं व छात्राएं रोती बिलखती भी देखी गईं।