{"_id":"5b88370842c792463e41ca04","slug":"51535653640-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दिवस पर बेसिक शिक्षा विभाग को मिलेंगे 392 शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दिवस पर बेसिक शिक्षा विभाग को मिलेंगे 392 शिक्षक
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। 41,500 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण करने के आदेश शासन से आ गए हैं। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर बेसिक शिक्षा विभाग को 392 शिक्षक मिलेंगे। विभाग ने अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, सरकारी नौकरी मिलने पर अभ्यर्थियों में खुशी छा गई है।
बेसिक शिक्षा विभाग में एक सितंबर से काउंसलिंग शुरू होनी है। जो तीन सितंबर तक चल सकती है। अभ्यर्थियों को पांच सितंबर को नियुक्ति पत्र वितरण कराने के आदेश शासन ने दिए हैं। अभ्यर्थियों से 100 रुपये के स्टांप पेपर पर शपथ पत्र मांगा है। जिसका प्रारूप नेट पर अपलोड कर दिया है। इसमें अंकित करना होगा कि भविष्य में अंतर्जनपदीय तबादले की मांग नहीं करेगा।
इसके अलावा शपथ पत्र पर अन्य शर्तें भी अंकित करके देनी पड़ेगी। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अरविंद पाठक का कहना है कि दो से तीन सितंबर तक काउंसलिंग कराई जा सकती है। पूरा प्रयास रहेगा कि समय से अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जा सके। हमने तैयारियां शुरू करा दी हैं।