फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जनपद में सुरक्षित नहीं आधी आबादी

जनपद में सुरक्षित नहीं आधी आबादी

Wed, 22 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
जनपद में सुरक्षित नहीं आधी आबादी

विज्ञापन
एटा। महिला सुरक्षा के सरकार के दावे जिले में फेल साबित हो रहे हैं। सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090, यूपी-100, एंटी रोमियो स्क्वायड की शुरुआत कर कई प्रयास कर रही है। लेकिन इसके बाद भी जिले में मनचलों व बदनियत रखने वालों पर पुलिस का कोई खौफ नहीं है। यह सब हम नहीं बल्कि जिले में प्रतिदिन महिलाओं के साथ हो रहीं घटनाएं खुद कह रहीं हैं। बुधवार को ही जिले के अलग अलग क्षेत्रों में महिलाओं व युवतियों के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ जैसी हुई पांच घटनाओं में मुकदमा दर्ज किये गये हैं। आधी आबादी के साथ हो रही इन घटनाओं को देखते हुए जिले में उनकी सुरक्षा के इंतजामों का अंदाजा लगाना किसी के लिए भी सहज ही होगा। ऐसे में सरकार के दावों को किस तहर से सही माना जाए।


केस-1
लिफ्ट देकर महिला से कार में किया सामूहिक दुष्कर्म
एटा। लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाकर दो लोगाें ने एक महिला के साथ मंडी समिति जीटी रोड पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने बताया कि वह 27 जुलाई को रोडवेज बस स्टैंड पर मलावन जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। उसी समय एक कार में सवार अगरा सदर बाजार, ग्वालियर रोड, न्यू सुरक्षा बिहार कालोनी निवासी निशांत और उदयराज उसके पास आए और उसे मलावन तक पहुंचाने की कह कर कार में बैठा लिया। इसके बाद आरोपियों ने नगर क्षेत्र के जीटी रोड मंडी समिति के पास ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

केस-2
किशोरी से दुष्कर्म कर किया फायर
एटा। थाना जलेसर क्षेत्र में एक चौदह वर्षीय किशोरी के साथ दबंग ने दुष्कर्म किया। बाद में विरोध करने पर पीड़िता के परिजनों पर फायर कर दिया। जलेसर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी चौदह वर्षीय पुत्री उन्नीस अगस्त को खेत पर गई थी। आरोप है उसी समय पवन कुमार पुत्र श्रीनिवास निवासी फाजिलपुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत जब पीड़िता की मां ने आरोपी पक्ष से की तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उन पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। परिजनों ने वहां से भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-3
ब्लैकमेल कर युवती से किया दुष्कर्म
एटा। थाना निधौलीकलां क्षेत्र में फेसबुक पर अश्लील फोटो लगाकर युवती को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुराचार किया गया। इसकी रिपोर्ट पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर थाना निधौलीकलां में दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पीड़िता ने बताया रंजीत उर्फ रामू यादव पुत्र लाखन सिंह निवासी राजपुर थाना सिकन्द्राराऊ हाथरस ने उसकी अश्लील फोटो लगाकर फेसबुक पर आईडी बना ली। इसके बाद उसने युवती को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुराचार किया। साथ ही विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
केस-4
छेड़छाड़ कर किशोरी के कपड़े फाडे़
एटा। थाना सकीट क्षेत्र में दबंगाें ने किशोरी के साथ पहले तो छेड़छाड़ की बाद में उसके विरोध करने पर उसके कपडे़ फाड़ दिए। इतना ही नहीं दबंगों ने लड़की की मां के साथ भी मारपीट करते हुए उसे रास्ते में घेर लिया। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ अवधेश पुत्र जोधसिंह निवासी चपरई सकीट ने छेड़छाड़ कर दी थी। जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर किशोरी और मां के साथ मारपीट कर दी। किशोरी के कपडे़ फाड़ आरोपियों ने उन्हें अस्पताल जाते समय घेरकर मारपीट कर दी।

केस-5
महिला से दुराचार का प्रयास
एटा। देहात क्षेत्र निवासी एक महिला पति के साथ बाजार आई थी। उसी समय कालू निवासी नरायन नगर सहित दो लोग उसे आगरा रोड स्थित एग्रो के अंदर सूनसान जगह पर ले गए। जहां आरोपियों ने उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। इतना ही नहीं जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे महिला के पति के साथ आरोपियों ने मारपीट व गले में फंदा डालकर जान से मारने की कोशिश भी की। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed