{"_id":"5b79aa7742c7924666421796","slug":"51534700151-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद-उल-अजहा: बाजार गुलजार, उमड़े खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद-उल-अजहा: बाजार गुलजार, उमड़े खरीदार
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। ईद-उल-जुहा की खरीददारी के लिए नगर के बाजार सजने के साथ रौनक बढ़ गई है। बाजारों में जहां कुर्ता और टोपी के अलावा महिलाएं और बच्चे जमकर खरीददारी कर रहे है। वहीं किराना बाजार में सेंवई, फेनी, फलों और सूखी मेवा की जमकर बिक्री हो रही है। व्यापारियों की मानें तो इस बार बकरीद पर जिले में दो करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है।
ईद-उल-जुहा के त्योहार पर बाजार में चारों ओर रौनक दिखाई दे रही है। गारमेंट बाजार गांधी मार्केट और बाबूगंज में जहां कुर्ते और टोपी के अलावा महिलाएं और बच्चे ईद के लिए नए कपड़ों की जमकर खरीददारी कर रहे हैं। वहीं किराना बाजार और घंटाघर में सेंवई, फेनी, ड्राई फ्रूट्स, डबल पाव की जमकर बिक्री हो रही है।
मिठाई विक्रेता ईद के लिए मिठाईयां तैयार करने में लगे हैं। बाजार में मिलावटी आशंका से मिठाई का क्रेज कम होने के कारण ड्राई फ्रूट्स के गिफ्ट पैक की जमकर बिक्री हो रही है। फल विक्रेताओं का कहना है कि फलों की मांग बढने के कारण फलों के दाम में 10 से 20 रुपये प्रति किग्रा बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं दूध विक्रेता मांग बढने के कारण दूध के दाम 60 रुपये लीटर तक पहुंचने की आशंका जता रहे हैं। नगर के किराना और गारमेंट व्यापारी ईद पर इस बार जिले में दो करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन
------------------
बकरीद के बाद मिलेगा कुर्ता
मुस्लिम समाज में बकरीद पर कॉटन का सफेद कुर्ता, टोपी और पजामा पहनने का रिवाज है। इसके चलते टेलरिंग कारोबार में उछाल आ गया है। आलम यह है कि टेलर कुर्ता सिलवाने आने वालों को अब बकरीद के बाद नाप देकर कुर्ता सिलवाने की कहकर टरका रहे हैं। इसके अलावा बाजार में लखनवी चिकन के कुर्ते और पाजामे भी जमकर बिक रहे हैं। टेलर संजीव ने बताया कि उनके यहां पठानी, सादा, शेरवानी, कलीदार कुर्ता और पजामे के रेट 600 रुपये हैं। लेकिन इमरजेंसी चार्ज 900 रुपये ले रहे हैं। उन्होंने कहा अब ग्राहक अधिक होने के कारण वे ग्राहकों को बकरीद के बाद आकर नाप देने और कुर्ता-पजामा सिलाने की सलाह देकर ग्राहकों को लौटा रहे हैं।
-------------------
किराना बाजार के भाव
ड्राईफ्रूटस आज के दाम
बादाम 740
काजू 820
किसमिस 260
छुआरा 80
चीनी 35
सिंवई 40-60
फैनी 400
चिरौंजी 800
मखाना 600
इलाइची 1500
----------------------
बाजार में फलों के दाम
फल का नाम वर्तमान दर
सेब 160
अनार 80
केला 40-50
आम 30-50
खजूर 100
-----------------
लखनऊ की सेंवई की बढ़ी मांग
बकरीद को लेकर जिले के बाजारों में सेंवई की जमकर तैयारियां चल रही हैं। लखनऊ की महीन सेंवई ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। घंटाघर, बाबूगंज, गांधी मार्केट में यूं तो बनारस और लखनऊ की सेंवइयां बिक रहीं हैं, लेकिन लखनऊ की सेंवईयों की मांग सबसे अधिक है। शहर में करीब 70 से 80 दुकानों पर सेंवई बिक रही है। दुकानदार नदीम कहते हैं बाजार में 220 से लेकर 300 रुपये किग्रा तक सेेंवईयां बिक रहीं हैं, लेकिन बेहतर क्वालिटी और महीन होने से लखनऊ सेेंवईयां की मांग सबसे अधिक है।
--------------------
नमाजियों के लिए नॉन-एल्कोहलिक परफ्यूम और डियो
बकरीद के लिए बाजार में नान-एल्कोहलिक परफ्यूम और डियो भी उपलब्ध हैं। इत्र बनाने वाली ब्रांडेड कंपनियों ने नमाजियों के लिए बाजार में ऐसे डियो और नान-एल्कोहलिक उत्पाद उतारे हैं। जिनकी कीमत 120 से 160 रुपये तक है। नमाजी इन उत्पादों की जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं।