{"_id":"5b71c5c742c79210981c2c8c","slug":"51534182855-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यानार्थ: नई दिल्ली (यहां के निवासी की स्विफ्ट गाड़ी कोसीकलां से लूटी गई थी), -Compact","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यानार्थ: नई दिल्ली (यहां के निवासी की स्विफ्ट गाड़ी कोसीकलां से लूटी गई थी), -Compact
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन अन्तर्राज्यीय वाहन लुटेरे पकड़े
चिकित्सक से लूटी स्विफ्ट कार, दो बाइक बरामद
कोसीकलां (मथुरा)। पुलिस ने एक पखवारे पूर्व दिल्ली के चिकित्सक से लूटी स्विफ्ट कार एवं दो बाइक सहित अन्तर्राज्यीय वाहन लुटेरों के गैंग के तीन सदस्य पकड़े हैं। इनके पास से 5500 रुपये, एटीएम, पहचान पत्र बरामद किए गए हैं।
बी-125 अतर सिंह कॉलोनी विकास नगर, उत्तम नगर, नई दिल्ली निवासी अंकुर त्यागी की स्विफ्ट कार को 26 जुलाई की रात्रि में शनिदेव मोड़ के समीप से लूट लिया गया था। लुटेरों को पकड़ने के लिए एसएसपी ने प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार, प्रभारी स्वॉट प्रदीप कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। रविवार की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने युवकों को पकड़ लिया। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवकों में महेश निवासी ग्राम बेरी, फरह, मुन्ना निवासी ग्राम लिखी थाना हसनपुर, पलवल हरियाणा एवं विष्णु निवासी मोहल्ला बसेडा जैत थाना वृंदावन हैं। आरोपियों ने हरियाणा एवं जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी र्हुइं कई लूट स्वीकार की हैं। आरोपियों के कब्जे से लूट में प्रयोग की गई फरीदाबाद से चुराई गई अपाचे बाइक और थाना बरसाना से लूटी गई मोटर साइकिल, तीन तमंचे, 5500 रुपये बरामद किए गए हैं। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक तनवीर आलम, विपिन कुमार, प्रदीप कुमार, सुलतान सिह, कांस्टेबिल राहुल पांचाल, उमेश कुमार, लोकेश कुमार, रोहित कुमार, नितिन, गौतम कुमार, सुरेन्द्र, नरेन्द्र, अवनीश आर्य दुबे , प्रमोद, अभिजीत ,सुदेश, गोपाल शामिल थे।