फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   बदहाल अस्पताल, दवाओं का टोटा, इमरजेंसी तो बस नाम की

बदहाल अस्पताल, दवाओं का टोटा, इमरजेंसी तो बस नाम की

Tue, 03 Jul 2018 11:59 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
बदहाल अस्पताल, दवाओं का टोटा, इमरजेंसी तो बस नाम  की
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। यह कैसी स्वास्थ्य सेवाएं हैं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी तो जुगाड़ से चल रही है। अगर कोई गंभीर हालत में पहुंच गया तो तत्काल रेफर कर दिया जाता है। अस्पताल में एंबुलेंस मिल जाए तो गनीमत है। अगर एंबुलेंस मिल भी गई तो आक्सीजन का सिलेंडर नहीं होगा। मरीज की देखभाल को स्टाफ नहीं होगा। इसे तो छोड़िए अस्पताल में इस समय जरूरी दवाओं का भी टोटा चला आ रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की इमरजेंसी सेवा सिर्फ नाम की है। किसी दुर्घटना में घायलों की संख्या 5 से 10 हो जाए तो यहां सभी व्यवस्थाएं बिखर जाती हैं। यहां न तो स्ट्रेचर मिलेगा न उसे खींचने वाला। परिजनों को ही उन्हें ले जाना होगा। इसमें भी घायलों के साथ परिजन नहीं पहुंचे तो चिकित्सक तक पहुंचने में ही लंबा वक्त लग जाता है। दो दिन पहले की ही बात है दिल्ली के घायलों को उपचार के लिए परिजन ही स्ट्रेचर और खुद उठाकर लेकर आए।
विज्ञापन


दो बजे के बाद तो सिर्फ एक चिकित्सक की तैनाती रहती है, जो रेफर तत्परता के साथ करते हैं। कई बड़ी घटनाओं पर इमरजेंसी के लिए चिकित्सक घंटों बाद यहां पहुंचे। अधिकांश चिकित्सक आगरा से आते हैं। सभी दवाएं आज भी मौजूद नहीं हैं। पिछले दिनों जिला अस्पताल की ब्लड बैंक के बावजूद मरीज की खून के अभाव में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस सेवाओं का भी बुरा हाल है। 108 सेवा हो या फिर 102 बमुश्किल से ही उपलब्ध होती हैं। गर्भवती और प्रसूता को घंटों इंतजार करना होता है। इसमें भी अधिकांश एंबुलेंस सिर्फ वाहन का काम करती है। चिकित्सकीय सेवाओं का पूरी तरह से इनमें अभाव है। लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस दो हैं, लेकिन एक के लिए चालक नहीं है। मंगलवार को महिला अस्पताल से अनेक प्रसूता 102 सेवा पर फोन करने के बाद अपने वाहन से घर चले गए।

एक नजर में जिले की स्वास्थ्य सेवाएं
- जिला स्तरीय अस्पताल 03
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 12
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 26
- एंबुलेंस सेवा
108-18
102-28
लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस -02, संचालित 01
कबाड़ घोषित - 04
- चिकित्सकों की संख्या -102
- चिकित्सकों के पद -176

ये हैं जिले के आला चिकित्साधिकारी
सीएमओ-शेरसिंह- 8005192681
जिला अस्पताल, सीएमएस -डॉ. वीके गुप्ता-9411489051
महिला अस्पताल, सीएमएस-डॉ. बीलाल-8005192708
सौ सैय्या वृंदावन-सीएमएस- डॉ. केके गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed