फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

Tue, 19 Jun 2018 11:15 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
करंट की चपेट में आकर युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
कासगंज/पटियाली।
विज्ञापन

जिले में विद्युत विभाग की लापरवाही से टूटी पड़ी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम और थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

गांव लखापुर निवासी प्रमोद कुमार (45) पुत्र भीम सिंह मंगलवार सुबह चार बजे शौच के लिए जा रहा था। तभी जंगल में करंट प्रवाहित हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था। अंधेरा होने के कारण प्रमोद को तार दिखाई नहीं दिया और उसका पैर तार पर पड़ गया। करंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मौके से गुजरने के दौरान ग्रामीणों को घटना की जानकारी हो सकी। मामले की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम धीरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी राजेश मीणा मौके पर पहुंच गए और उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। ग्रामीणों को एसडीएम ने मदद का भरोसा दिया। इसके बाद जाम खोला गया। पुलिस ने प्रमोद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव में पहले भी हुई चुकी है एक युवक की मौत
पटियाली। गांव में पहले भी विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण मुनेश पुत्र किताब सिंह की मौत हो चुकी है। घटना को लेकर पहले भी ग्रामीणों ने आक्रोश था, लेकिन विद्युत विभाग ने विद्युत लाइनों को सही नहीं कराया। ग्रामीणों ने इस संबंध में शिकायत भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed