{"_id":"5b1e8ef94f1c1baf6e8b785a","slug":"51528729337-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा के दो हिस्ट्रीशीटरों को उठा ले गई अलीगढ़ पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा के दो हिस्ट्रीशीटरों को उठा ले गई अलीगढ़ पुलिस
Updated Mon, 11 Jun 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। वैद्य जी ज्वैलर्स के कर्मचारियों के साथ हुई लूट की वारदात में मथुरा के बदमाश शामिल हो सकते हैं। इसी शक के चलते अलीगढ़ पुलिस जनपद के दो हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को उठा ले गई है। वारदात के खुलासे को व्यापारियों ने अलीगढ़ एसएसपी अजय सहानी से मुलाकात कर एक सप्ताह का समय दिया है।
1 जून को इगलास थाना क्षेत्र में अलीगढ़ बार्डर के पास मथुरा के सराफ कारोबारी वैद्य जी ज्वैलर्स के कर्मचारियों से बदमाश 41 लाख रुपये के जेवरात रोडवेज बस को रुकवा कर लूट ले गए थे। अलीगढ़ पुलिस को लूट की वारदात में मथुरा के बदमाशों के शामिल होने का शक है। इसी शक के चलते अलीगढ़ पुलिस ने मथुरा के दो हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को उठा लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है। दोनों हिस्ट्रीशीटर पूर्व में हुई लूट की कई वारदातों में शामिल रह चुके हैं।
उधर, लूट की वारदात का खुलासा शीघ्र हो इसके लिए होली दरवाजा व्यवसायी समिति व अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल का संयुक्त प्रतिनिधि मंडल एसएसपी अलीगढ़ अजय कुमार सहानी से मिला और घटना के खुलासे की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रघुराज सिंह व जिलाध्यक्ष अलीगढ़ गोपाल सिंह भी मौजूद रहे। सराफा कमेटी के जिलाध्यक्ष विशन चंद्र सराफ ने लूटे गए माल की शत-प्रतिशत बरामदगी की मांग की।
विज्ञापन
होली दरवाजा व्यवसायी समिति के अध्यक्ष मदन मोहन श्रीवास्तव ने एक सप्ताह में घटना का खुलासा किए जाने की मांग की। तिलकद्वार व्यवसायी समिति के महामंत्री शैलेश अग्रवाल ने वारदात में शामिल सभी बदमाशों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. विजय आर्य के अलावा श्याम सुंदर अग्रवाल, योगेंद्र शर्मा, गौरव चौधरी व अलीगढ़ के व्यापारी नेता उमेश श्रीवास्तव, अनिल वर्मा, राजीव अग्रवाल, अनुराग गुप्ता आदि मौजूद रहे।