{"_id":"5b09a6e04f1c1b906e8b4cc1","slug":"51527359200-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिकल फैक्ट्रियों को पीसीबी ने थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमिकल फैक्ट्रियों को पीसीबी ने थमाया नोटिस
Updated Sun, 27 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। औद्योगिक आस्थान शिकोहाबाद के मुख्य नाले में केमिकल युक्त दूषित पानी बहाने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सक्रिय हो गया है। डीएम के निर्देश पर पीसीबी ने दो केमिकल फैक्ट्रियों को नोटिस दिए।
गत माह नगला भाऊ औद्योगिक क्षेत्र में बिना सहमति संचालित केमिकल फैक्ट्री में रात को भीषण विस्फोट हो गया था। इसके बावजूद उक्त केमिकल फैक्ट्री के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई। दो दिन पूर्व डीएम नेहा शर्मा ने शिकोहाबाद औद्योगिक क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां नाले में केमिकल युक्त पानी बहता मिला था। सूत्रों की मानें तो एक केमिकल फैक्ट्री आज भी बिना प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सहमति के संचालित हो रही है।
डीएम ने उपायुक्त उद्योग को फैक्ट्री संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए थे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने केमिकल फैक्ट्रियों को नोटिस जारी किया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय प्रबंधक पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि श्रीनाथ केमिकल पिछले करीब पांच-छह माह से बिना सहमति के संचालित हो रही है। एक सप्ताह में जवाब न देने पर फैक्ट्री को सीज करेंगे।