{"_id":"5b05b0ad4f1c1bd0408b7775","slug":"51527099565-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल लूट के पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल लूट के पांच आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 23 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने सुहागनगर स्थित डाकघर के पीछे पांच लुटेरों को दबोच लिया। जबकि दो साथी भागने में सफल रहे। पुलिस को इनके कब्जे से लूटे 15 मोबाइल सैट, दो तमंचा देशी, दो कारतूस और दो चाकू मिले है।
एसएसपी राहुल यादवेंदु ने पत्रकार वार्ता में बताया कि थाना दक्षिण पुलिस को सूचना मिली कि सुहागनगर सेक्टर तीन डाकघर के पीछे कुछ लूटेरे मौजूद हैं। एसएसओ विनोद कुमार के निर्देशन में एसआई दिनेश कुमार, ओमपाल सिंह, कांस्टेबिल गौरव चहल, चर्तुभुज बघेल, राजेश कुमार, सुरेशचंद्र, शैलेष कुमार ने घेराबंदी कर पांच बदमाशों को दबोच लिया। जबकि उनके दो साथी फरार हो गए।
लाइनपार थाना क्षेत्र के लल्ला देवी स्कूल रामनगर निवासी सोनू, पंकज, हास्पीटल वाली गली रामनगर के निवासी विजय कुमार, राठौर, थिएटर वाली गली निवासी, आगरा के थाना निबोहरा के गांव अन्नू का पुरा निवासी रामनगर योगेश कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक बाइक दो कंपनियों के 15 मोबाइल सेट, दो तमंचा देशी, दो कारतूस तथा दो चाकू बरामद किए। एसएसपी ने बताया कि भागे साथियों के नाम पीके, राहुल निवासी छारबाग हैं।