{"_id":"5b02c4444f1c1b1b5e8b6189","slug":"51526907972-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर हैं बेरोजगार तो लोन लेकर करें रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर हैं बेरोजगार तो लोन लेकर करें रोजगार
Updated Mon, 21 May 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत वर्ष 2018-19 में डूडा को 63 लोगों का लक्ष्य मिला है। वहीं पिछले सत्र में मिले 63 लोगों को दिए गए लोन में ज्यादातर लोगों ने दुकान खोलकर रोजगार शुरू किया है। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत शासन की ओर से बेरोजगार युवाओं को दो लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है।
इससे बेरोजगार अपना रोजगार खोल सकें। वर्ष 2018-19 में भी जिले में डूडा कार्यालय को 63 लोगों का लक्ष्य दिया गया है। अभी तक 25 लोगों ने लोन के लिए आवेदन भी किए हैं। स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत लोन लेने वाले व्यक्ति को डूडा कार्यालय में आकर ऑफलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद डूडा की ओर से आवेदक का आवेदन बैंक को भेजा जाएगा। बैंक की ओर से आवेदनकर्ता का सर्वे किया जाएगा।
स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत लोन लेने पर आवेदन को ब्याज में सब्सिडी मिलती है। बैंक से मिले दो लाख रुपये के ऋण पर सात प्रतिशत तक की ब्याज ऋणधारक को देनी होगी। इससे ऊपर लगने वाली ब्याज को डूडा की ओर से जमा किया जाएगा। जिले में पिछले वर्ष भी 63 लोगों का लक्ष्य मिला था। लोन लेने वाले ज्यादातर लोगों ने स्वयं की दुकान खोलकर रोजगार शुरू किया है।