फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   फिक्र मत कीजिए.. आपका रिजल्ट अच्छा ही आएगा

फिक्र मत कीजिए.. आपका रिजल्ट अच्छा ही आएगा

Sun, 29 Apr 2018 08:03 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 08:03 AM IST
विज्ञापन
फिक्र मत कीजिए.. आपका रिजल्ट अच्छा ही आएगा
यूपी बोर्ड - फोटो : SOCIAL MEDIA
मथुरा। रविवार। यानी 86 हजार छात्र-छात्राओं के रिजल्ट का दिन। हाईस्कूल और इंटर के इन छात्रों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। रिजल्ट से एक दिन पहले सभी ने भगवान से मन्नत मांगी। कोई मंदिर गया तो किसी ने यमुना मैया से प्रार्थना की। माना जा रहा है कि रविवार को दोपहर तक परीक्षा परिणाम जारी हो जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए बीते साल जनपद में 116013 परीक्षार्थियों का पंजीकरण हुआ था। इसमें हाईस्कूल में पंजीकृत छात्र और छात्राओें की संख्या 60074 तथा इंटरमीडिएट में पंजीकृत छात्र व छात्राओं की संख्या 55939 थी।
विज्ञापन


हालांकि परीक्षा के दौरान जनपद में 33 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें ऐसे छात्र-छात्राएं भी शामिल थे, जो परीक्षा दौरान नकल करते हुए पकडे़ गए। हाईस्कूल और इंटर की यह परीक्षा जनपद में 144 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की घोषणा के अनुरूप परीक्षा परिणाम की उल्टी गिनती शुरू होते ही परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों के दिलों की धड़कन भी बढ़ गईं हैं। चिंता के भाव साफ तौर पर उनके चेहरे पर नजर आ रहे हैं।

हालांकि इस स्थिति में अनेक छात्र-छात्राएं ईश्वर का स्मरण करने में जुट गए हैं। विद्यालयों के स्तर पर भी परीक्षा परिणाम को लेकर तैयारी है। इसके अलावा एनआईसी भी परीक्षा परिणाम दिखाएगा। विभिन्न कंप्यूटर सेंटर पर भी बोर्ड के परीक्षा परिणाम को दिखाए जाने के बोर्ड लगा दिए हैं।


गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी सबसे पहले यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर का वर्ष 2018 का रिजल्ट अमर उजाला की आधिकारिक एजुकेशनल वेबसाइट results.amarujala.com देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed