फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   निगम बनने के बाद भी नई आबादी को नहीं मिलीं मूलभूत सुविधाएं

निगम बनने के बाद भी नई आबादी को नहीं मिलीं मूलभूत सुविधाएं

Mon, 23 Apr 2018 11:51 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
निगम बनने के बाद भी नई आबादी को नहीं मिलीं मूलभूत  सुविधाएं
फिरोजाबाद। जिस आस के साथ फिरोजाबाद को नगर निगम का दर्जा दिया गया वह आस भी टूटती नजर आ रही है। निगम का दर्जा मिलने के बाद भी नई आबादी के हालात अभी भी नहीं सुधर सके। मूलभूत सुविधाएं तक नहीं हैं। कच्ची व जर्जर सड़कें इसकी गवाही दे रहीं हैं। करोड़ों खर्च होने के बाद भी नई आबादी की जनता प्यास बुझाने को बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है। स्ट्रीट लाइट के अभाव में शाम होते ही गली-मोहल्ले में अंधेरा छा जाता है।
विज्ञापन


वर्ष 2008 में शहर से सटी 13 ग्राम सभाएं नगर पालिका में शामिल कर ली गई थीं। इन्हें शामिल हुए करीब दस वर्ष बीतने को आ गए हैं। फिरोजाबाद तब नगर पालिका था और अब नगर निगम है लेकिन नई आबादी के हालात वहीं हैं। लोग आज भी कच्ची एवं दलदल युक्त सड़कों से गुजरने को मजबूर है। कुछ मोहल्लों में पाइप लाइन तो डाल दी गई लेकिन कनेक्शन आज तक नहीं हुए हैं।
विज्ञापन


वहीं नलकूप, सबमर्सिबल न होने से पेयजल का गंभीर संकट बना रहता है। ऐसी स्थिति में जनता दूरदराज से अथवा प्राइवेट सबमर्सिबल से मोल पानी खरीद कर पीने को मजबूर है। क्षेत्र की जनता हर रोज नगर निगम व जलकल विभाग में अफसरों के सामने गुहार लगाने को मजबूर हैं लेकिन अफसर आश्वासन के कुछ नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर नूतन राठौर ने सोमवार को वार्ड नंबर-36 नगला पचिया का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्रीय जनता ने पेयजल की समस्या बताई। वहीं सड़कों पर जगह-जगह खुले कनेक्शनों नालियों में पानी बहता मिला। महापौर ने महिलाओं को पानी की बर्बादी रोकने को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जिन घरों में कनेक्शन खुले हैं, वह ठीक करा लें। निरीक्षण में जलकल विभाग के अवर अभियंता पीके सिंह, सेनेटरी इंसपेक्टर श्याम सुंदर, पार्षद सतीश राठौर, मंडल अध्यक्ष भूरी सिंह राठौर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed