{"_id":"5ad0f1ad4f1c1b60098b458a","slug":"51523642797-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्बाद फसल को संभालने में जुटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्बाद फसल को संभालने में जुटे किसान
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। बुधवार शाम आंधी-बारिश से बर्बाद हुई हजारों हेक्टेयर गेहूं, जौ की फसलों को संभालने में किसान जुट गया। आपदा में मृत चार किसानों के परिवारीजनों को प्रशासन की तरफ से चार-चार लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है।
जिले में 11 अप्रैल की शाम को आंधी-बारिश की वजह से कई जगहों पर दीवार गिरी थीं। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 20 से अधिक घायल होने के साथ करीब 51 पशुओं की मौत हो गई थी। हजारों की संख्या में पेड़ गिर गए। सैकड़ों पशु पक्षियों की मौत हो गई। प्रशासन ने आंधी में मरने वालों की संख्या चार मानी है। बरकतपुर के निवासी वृद्ध धनपाल की मौत सड़क हादसे में हुई है।
शुक्रवार को सदर तहसील के नगला आशा के मृत बालक सुनील पुत्र मुन्नालाल, वासुदेवपुर के मृतक रघुवीर पुत्र मोती लाल के परिजनों को चार-चार लाख की सहायता धनराशि एसडीएम सदर संगमलाल यादव ने प्रदान दी। जिले की सभी तहसीलों के लेखपाल एवं कानूनगो के साथ ही कृषि विभाग की टीमें फसलों की हानि का आंकलन करने में जुट गई हैं। शुक्रवार को किसानों ने बर्बाद फसल को संभालने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
एडीएम उदय सिंह किसान गांवों में फसल को सुखाने के लिए खेतों में फैलाने में जुटा ताकि सूखते ही फसलों को थ्रेसर से गहाई कराने के साथ घरों में पहुंचाया जा सके। आंधी-बारिश के दौरान दीवार के गिरने से चार मृतकों के परिजनों को (प्रत्येक को चार लाख) की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। जिले में फसलों की बर्बादी का सर्वे कराया जा रहा है। पशुओं की हानि की भरपाई के लिए शीघ्र ही पशुपालकों को सहायता राशि दी जाएगी।