फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   चेयरमैन को अफसरों की कार्य प्रणाली बताएंगे अधिवक्ता

चेयरमैन को अफसरों की कार्य प्रणाली बताएंगे अधिवक्ता

Fri, 13 Apr 2018 08:44 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
चेयरमैन को अफसरों की कार्य प्रणाली बताएंगे अधिवक्ता
वकील - फोटो : डैमो
मथुरा। राजस्व अधिवक्ता परिषद ने तय किया है कि 20 अप्रैल को संभावित मथुरा आ रहे राजस्व परिषद के चेयरमैन को यहां के अफसरों की कार्य प्रणाली से अवगत कराया जाएगा। इससे पहले अधिवक्ता 19 अप्रैल को मंडलायुक्त आगरा से भी मुलाकात की जाएगी। अधिवक्ता शुक्रवार को कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन


राजस्व अधिवक्ता की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। कलक्ट्रेट सहित तहसील सदर, गोवर्धन और मांट में राजस्व न्यायालयों में कोई कामकाज नहीं हुआ। अधिवक्ताओं की बैठक में तय किया गया कि हड़ताल संबंधी मांगों को मंडलायुक्त और राजस्व परिषद के चेयरमैन तक पहुंचाया जाए। अधिवक्ताओं का आरोप है कि अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। डीएम सहित एडीएम वित्त, तहसीलदार गोवर्धन और नायब तहसीलदार सदर को लेकर सबसे अधिक शिकायत हैं।
विज्ञापन


अधिवक्ता धीरेंद्र चौधरी और अमित कुमार जैन का कहना है कि राजस्व वादों के मामले में डीएम तो ट्रांसफर एप्लीकेशन लेने को ही तैयार नहीं हैं। गोवर्धन तहसीलदार पुरानी तिथियों में फैसला कर रहे हैं। रिकार्ड रूप में रिकार्ड नहीं है। हड़ताल पर रहते हुए इन स्थितियों से अब उच्चाधिकारियों को अवगत कराए जाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed