फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   बीस वर्ष से सीएफसी के बड़े नाले की नहीं हुई सफाई

बीस वर्ष से सीएफसी के बड़े नाले की नहीं हुई सफाई

Sun, 01 Apr 2018 08:16 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
बीस वर्ष से सीएफसी के बड़े नाले की नहीं हुई सफाई
डैमो - फोटो : डैमो
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन का सीएफसी, मथुरा गेट, राधा निवास और गौरा नगर कालोनी से होकर गुजरने वाला बड़ा नाला पिछले 20 वर्षों से साफ नहीं हुआ। नाला गंदगी से अटा पड़ा है, वहीं नाले पर हुए अतिक्रमण के कारण भी नाला सफाई में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम के आयुक्त को पत्र लिखकर नाला सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद यैयद मुस्तफा आलम ने कहा कि सीएफसी क्षेत्र के बड़े नाले की तली झाड़ सफाई की बहुत ही जरूरत है। इस नाले की सफाई पिछले 20 वर्षों से हुई नहीं। उन्होंने कहा कि नगर के एक बड़े हिस्से से होकर यह नाला गुजरता है, इसके बाद भी नाले की सफाई नहीं कराई गई है।
विज्ञापन


ब्रह्मानंद शर्मा, मदन सोनी, विकास, संजीव और राजेश ने कहा कि नाले में गंदगी भर जाने के कारण क्षेत्र में मच्छरों और अन्य कीड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों नगर निगम प्रशासन से नाले की सफाई कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed