{"_id":"5abd23dd4f1c1bf1618b45ea","slug":"51522344925-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सप्ताह से अधिक खांसी को न लें हल्के में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सप्ताह से अधिक खांसी को न लें हल्के में
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खांसी ने ले ली जान
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय रोग अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। क्षय रोगों के लक्षण एवं इससे स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर की जानकारी दी।
जिला क्षयरोग अधिकारी ने सहावर के मोहल्ला मुगल, मोहल्ला कुरैशी, मोहल्ला झंडा में आयोजित गोष्ठियों में कहा कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक खांसी की बीमारी है तो वे इसे हल्के में न लें। तुरंत क्षयरोग की जांच कराएं। शासन से निशुल्क जांच की व्यवस्था है। इसके साथ ही पीड़ित को निशुल्क दवा भी उपलब्ध कराई जाती है। रोगी के खाते में 500 रुपये प्रतिमाह भी दिया जाता है। जिला कार्यक्रम समन्वयक धर्मेंद्र यादव ने कहा कि क्षय रोग के लक्षणों को नजरअंदाज करना बीमारी को और भयावह बना रहा है। जिला पीपीएम कोआर्डिनेटर शाद मोहसिन एवं राजीव पचौरी ने भी जानकारी दी। पूर्व चेयरमैन चौधरी कौशर हमीद, सभासद रशीद अहमद, इस्लाम नबी, सबीहा फातिमा, दीनानाथ, दिलीप, अनुज मिश्रा,संतोष आदि मौजूद रहे।
क्रिश्चियन हास्पिटल में भी कार्यक्रम का आयोजन कर क्षयरोग अभियान के संबंध में जानकारी दी गई।
बैठक में बताया कि प्राइवेट हास्पिटल, नर्सिंग होम, क्लीनिक, पैथोलॉजी, डायग्नोस्टिक सेंटर को अपने मरीजों की रिपोर्ट माह की 25 तारीख तक उपलब्ध करानी है। निजी क्लीनिक हास्पिटल आवश्यकता के अनुसार क्षय रोगी की सीबी नॉट टेस्टिंग करवाएं।