फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   वसूली में पिछड़े निकाय

वसूली में पिछड़े निकाय

Mon, 26 Mar 2018 10:51 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
वसूली में पिछड़े निकाय
बोर्ड में लगातार बढ़ रही है शिकायतें
एटा। जिले के स्थानीय निकाय राजस्व वसूली में पिछड़ गए हैं। एटा नगर पालिका पर वर्ष 2016-17 की करीब 12 लाख रुपये की वसूली बाकी है। हीं जिले के स्थानीय निकायों में आडिट के बाद आईं 6247 आपत्तियों का निस्तारण नहीं हो सका। इसे लेकर आयुक्त अलीगढ़ मंडल ने डीएम को पत्र लिखकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2016-17 में जिले के स्थानीय निकायों को राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया था लेकिन जिले के स्थानीय निकाय लक्ष्य को पूरा नहीं कर सके। जलेसर नगर पालिका को छोड़कर प्रत्येक स्थानीय निकाय पर लाखों रुपये बकाया है। वहीं निकायों के आडिट के बाद आईं आपत्तियों का अब तक निस्तारण नहीं हो सका है। आयुक्त आरके सिंह ने डीएम को प्रेषित पत्र में कहा गया कि जिले के स्थानीय निकायों पर कुल 2872280 रुपये बकाया है। साथ ही 6247 आडिट आपत्तियों का निस्तारण नहीं हो सका है। आयुक्त ने डीएम को स्थानीय निकाय के अधिकारी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

------------
इस निकाय पर इतना बकाया और आपत्तियां
निकाय बकाया आपत्तियां
नगर पालिका एटा 1224000 2265
नगर पालिका मारहरा 279000 627
नगर पालिका अलीगंज 355880 703
नगर पालिका जलेसर 0 1530
नगर पंचायत अवागढ़ 180400 339
नगर पंचायत सकीट 180000 149
नगर पंचायत जैथरा 195000 104
नगर पंचायत निधौलीकलां 354200 245
नगर पंचायत राजा का रामपुर 103800 285
कुल 2872280 6247
------------
एटा नगर पालिका पर सबसे अधिक बकाया
राजस्व वसूली में नगर पालिका एटा सबसे ज्यादा पिछड़ी है। इसके साथ ही जलेसर नगर पंचायत ने सारी वसूली पूरी कर दी है। वहीं नगर पंचायतों में निधौलीकलां पर सबसे अधिक बकायेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
कहते हैं आंकड़े
09 स्थानीय निकाय हैं जिले में
04 नगर पालिकाएं हैं जिले में
2872280 रुपये की है वसूली बाकी
6247 मामलों का निस्तारण नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed